Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के लिए आलीशान बंगला बनाने हेमंत सरकार ख़र्च करेगी 69.80 करोड़ रुपये, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कसा तंज, सीएम को याद दिलाया चुनावी जुमला
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के लिए आलीशान बंगला बनाने हेमंत सरकार ख़र्च करेगी 69.80 करोड़ रुपये, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कसा तंज, सीएम को याद दिलाया चुनावी जुमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के लिए आलीशान बंगला बनाने हेमंत सरकार ख़र्च करेगी 69.80 करोड़ रुपये, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कसा तंज, सीएम को याद दिलाया चुनावी जुमला

    ● गरीबों को 3BHK फर्निश्ड घर देने का चुनावी वायदा भूली झारखंड सरकार : कुणाल षाड़ंगी
    ● संसाधनों के अभाव में मरीजों ने तोड़े दम, अस्पताल बनाने की जगह मंत्रियों का बंगला बनाना समझ से परे : कुणाल षाड़ंगी

    झारखंड प्रदेश की राजधानी राँची में बन रही स्मार्ट सिटी में 69.80 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि से झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के लिए आलीशान बंगला का निर्माण होगा। इस कार्ययोजना पर मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गई। इस प्रस्ताव के पारित होते ही राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने विरोध दर्ज़ कराया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुखर होकर झारखंड मंत्रीमंडल के इस निर्णय को अप्रासंगिक और अविवेकपूर्ण बताया है। उन्होंने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो की मंशा पर भी सवाल उठाया। कहा कि इस फ़ैसले से ‘सरकार’ की कथनी और करनी में फ़र्क स्पष्ट मालूम हो रहा है। कुणाल षाड़ंगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए यूपीए गठबंधन सरकार पर जबरदस्त प्रहार किया है। कुणाल षाड़ंगी के इस ट्वीट से सनसनी फ़ैल गई है। कुणाल ने मुख्यमंत्री के चुनावी जुमलों को याद दिलाते हुए लिखा कि राज्य में पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले गरीबों के घर को 3 कमरे वाला फर्नीचर युक्त बनाकर गरीबों को सौंपे का वादा था। लेकिन सत्ताशीन होते ही गरीबों को भूलकर कैबिनेट मंत्रियों के लिए आलीशान बंगला बनाने की कार्ययोजना पर काम होने लगी है। झारखंड की यूपीए गठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि हर समय संसाधनों का रोना रोने वाली गठबंधन सरकार की कोविड चुनौतियों के बीच यह प्राथमिकता समझ से परे है। अच्छे अस्पताल और चिकित्सकीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की जगह मंत्रियों के लिए आलीशान कोठियाँ बनाने के निर्णय पर कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड हित में मुख्यमंत्री से पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में सामने आये 15 हजार से ज्यादा नये केस
    Next Article विधायक सरयू राय ने छठ पूजा को लेकर विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस को लिखा पत्र

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.