Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में कोरोना की वापसी: स्कूल-फ्लाइट्स बंद, लोगों को घरों में रहने की सलाह
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में कोरोना की वापसी: स्कूल-फ्लाइट्स बंद, लोगों को घरों में रहने की सलाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. रूस और इंग्लैंड के साथ ही चीन में एक बार फिर कोविड-19 कहर मचा रहा है. गुरुवार को कोविड केसेज की वजह से अथॉरिटीज को स्‍कूलों को बंद करना पड़ गया. सैंकड़ों फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गई हैं. कोरोना नियमों में सख्ती कर दी गई है और संक्रमण फैलने की आशंका में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग शुरू कर दिया गया है. गुरुवार तक चीन में 13 नए मामले सामने आ चुके हैं.चीन ने हमेशा से जीरो कोविड नीति का पालन किया है. इस वजह से उसने बॉर्डर पर सख्‍ती बरती और लॉकडाउन को कड़ाई से अपनाया. यहां तक कि जब दूसरे देश प्रतिबंधों में ढील दे रहे थे, चीन ने सख्‍त प्रतिबंध लागू कर रखे थे. इस बार देश में कोरोना संक्रमण के आ रहे नए मामलों के लिए चीन प्राधिकरण पर्यटकों के एक समूह को जिम्‍मेदार ठहराया है.बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर मामले उत्‍तरी और उत्‍तरी पश्चिमी प्रांत में सामने आए हैं. शंघाई से यह दंपती गांसू प्रांत के सियान और मंगोलिया गए. जो भी मामले सामने आ रहे हैं वे सभी इन्हीं दंपती के संपर्क में किसी न किसी तरह आए थे. इसके बाद यहां के पर्यटन स्‍थलों को बंद कर दिया है. स्‍थानीय स्‍तर पर सरकारों ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है. इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में स्थित स्‍कूलों और सभी मनोरंजन स्‍थलों को बंद कर दिया गया. हाउंसिंग कंपाउंड्स पर भी रोक लगा दी गई.

    कुछ क्षेत्रों जैसे लांझूहो में नागरिकों को जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है. लांझूहो की आबादी करीब 40 लाख है. जिन लोगों का घर से निकलना जरूरी है, उन्‍हें हर हाल में निगेटिव कोविड-19 टेस्‍ट रिपोर्ट पेश करनी होगी. प्रभावित क्षेत्रों में एयरपोर्ट्स पर सैंकड़ों फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया है. सियान और लांझूहो से उड़ान भरने वाली करीब 60 फीसदी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्योहारों से पहले पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर किया देश को सतर्क कहा- युद्ध अभी चालू है, हथियार न डालें
    Next Article चीन के खिलाफ ताइवान की रक्षा करेगा अमेरिका, जो बाइडेन का ऐलान

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.