Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होमवर्क न करने पर 13 साल के स्टूडेंट को शिक्षक ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    होमवर्क न करने पर 13 साल के स्टूडेंट को शिक्षक ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चूरू. राजस्थान के चूरू में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के सालासर थाना क्षेत्र के गांव कोलासर में बुधवार दोपहर टीचर की पिटाई से 7वीं क्लास के बच्चे की मौत हो गई. 13 साल का बच्चा होमवर्क करके नहीं गया था.

    टीचर ने उसे जमीन पर पटक-पटकर लात-घूसों से इतना मारा कि उसके नाक से खून बहने लगा. बच्चा बेहोश हो गया. कुछ देर तक होश नहीं आने पर आरोपी टीचर ही उसे अस्पताल लेकर गया. वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    सिर, आंख और मुंह पर चोट के निशान

    पिता ने बताया कि बच्चे के सिर, आंख और मुंह पर चोट के निशान थे. पुलिस ने बताया कि स्कूल आरोपी टीचर के पिता बनवारी लाल का ही है. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चा पहली क्लास से पढ़ रहा था. रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है. इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. मृतक बच्चा गणेश तीन भाई-बहनों में मंझला था. सालासर थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि कोलासर गांव का रहने वाला 13 साल का गणेश निजी स्कूल में पढ़ता था. बुधवार सुबह बच्चा स्कूल गया था, जहां होमवर्क नहीं करने पर टीचर मनोज ने पिटाई कर दी. इससे उसकी जान चली गई. पिता की रिपोर्ट पर टीचर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

    बच्चे ने 15 दिन पहले पिता से टीचर की शिकायत की थी

    पुलिस को पिता ओमप्रकाश ने बताया कि करीब सवा नौ बजे स्कूल के टीचर मनोज का फोन आया. टीचर ने कहा कि गणेश होमवर्क करके नहीं आया था. पिटाई करने पर वह बेहोश हो गया. बच्चे को लेकर अस्पताल जा रहे हैं. इसके बाद पिता अस्पताल पहुंचा, लेकिन इसके पहले ही डॉक्टर बच्चे को मृत घोषित कर चुके थे. बच्चे ने 15 दिन पहले भी पिता से टीचर की शिकायत की थी. बच्चे ने बताया था कि टीचर मनोज बेवजह पिटाई करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट कम्पलसरी
    Next Article प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी: महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कमिश्नर ने बिठाई जांच

    Related Posts

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.