Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रन से हराया, सुपर-12 राउंड में जगह पक्की
    Breaking News Headlines

    श्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रन से हराया, सुपर-12 राउंड में जगह पक्की

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अबु धाबी. श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच में आयरलैंड को 70 रन से हरा दिया. शेख जायेद स्टेडियम में बुधवार को खेले गए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए. इसके बाद आयरलैंड की टीम 18.3 ओवर में 101 रन पर ही ऑलआउट हो गई. श्रीलंका ने अपने दूसरे मैच में जीत दर्ज की जिससे अब उसके 4 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप में टॉप पर बरकरार है. उसने सुपर-12 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. आयरलैंड दूसरे नंबर पर है जिसके 2 अंक हैं जबकि तीसरे नंबर पर मौजूदा नामीबिया के भी 2 ही अंक हैं. हालांकि श्रीलंका का नेट रन रेट काफी बेहतर है.172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरिश टीम की शुरुआत खराब रही और उसे पहले झटका पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर लगा, जब केविन ओ ब्रायन (5) को करुणारत्ने ने महेश के हाथों कैच करा दिया. विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और 3 विकेट मात्र 32 के टीम स्कोर तक गिर गए. इसके बाद एंड्रयू बॉलबिर्नी और कर्टिस कैंफर (24) ने चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े.
    इस साझेदारी को महेश ने तोड़ा और कर्टिंस को बोल्ड कर दिया. उन्होंने 28 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके लगाए. आयरलैंड की आधी टीम 88 के टीम स्कोर तक पैवेलियन लौट गई. बॉलबिर्नी टीम के 8वें विकेट के तौर पर पैवेलियन लौटे. उन्होंने 39 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए. श्रीलंका के लिएमहेश ने 17 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि चमिका करुणारत्ने और लाहिरु कुमारा ने 2-2 विकेट झटके. दुष्मांता चमीरा और वानिंदु हसारंगा को 1-1 विकेट मिला.इससे पहले श्रीलंका ने खराब शुरुआत से उबरते हुए वानिंदु हसारंगा (71) और ओपनर पाथुम निसांका (61) के अर्धशतकों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी से 7 विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. वानिंदु हसारंगा ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 47 गेंद का सामना किया जिसमें 10 चौके और एक छक्का जड़ा था. ओपनर निसांका 19वें ओवर में आउट हुए, उन्होंने 47 गेंद में छह चौके और एक छक्का लगाया. इन दोनों के अलावा कप्तान दासुन शनाका ने 11 गेंद में दो चौके और एक छक्के से नाबाद 21 रन का योगदान दिया.
    आयरलैंड के जोश लिटिल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मार्क एडेयर को दो और पॉल स्टरलिंग एक विकेट मिला. श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, उसने आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. पॉल स्टरलिंग ने पारी की दूसरी ही गेंद में कुसाल परेरा को आउट कर दिया जो खाता भी नहीं खोल सके थे. दूसरे ओवर में जोश लिटिल ने उसे दोहरे झटके दिए. तीसरी गेंद पर दिनेश चांदीमल (06) को बोल्ड करने के बाद उन्होंने अगली गेंद पर अविष्का फर्नांडो को बोल्ड किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोयले की कमी से वापी में 5 पेपर मिल अस्थायी रूप से बंद, हजारों कर्मचारी बेरोजगार
    Next Article भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट कम्पलसरी

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.