Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    नोएडा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोएडा में बारावफात के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है. पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मी‍डिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच में वायरल वीडियो को सही पाया और कार्रवाई की. पुलिस इस मामले में कुछ और लोगों की तलाश कर रही है. घटना नोएडा के थाना सेक्‍टर-8 की है जहां मंगलवार को बारावफात के जुलूस के दौरान पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बारावफात के अवसर पर मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-8 में एक जुलूस निकाला गया था. इस जुलूस के 13 सेकेंड और 17 सेकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें कुछ युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. यह वीडियो बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद हिंदू संगठनों ने सेक्टर-20 थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी और विशेषज्ञों से वीडियो की जांच कराई गई.
    डीसीपी राजेश एस ने बताया कि जांच में यह वीडियो सही मिला है. इस जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे. इसको लेकर सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में तीन आरोपियों मौहम्मद जफर, समीर अली और अली रजा को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को भी चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

    नोएडा में 31 अक्टूबर तक धारा 144 रहेगी लागू

    जनपद गौतम बुद्ध नगर में 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक धारा 144 लगायी गयी है. अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्रद्धा पांडे ने बताया कि अक्टूबर माह में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक धारा 144 लगायी गयी है.

    उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव जयंती मनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि इन अवसरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था को भंग किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. एक सितंबर से धारा 144 लागू की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराबबंदी के बाद भी मिल रही है सैकड़ो शराब कि खाली बोतलें
    Next Article कोयले की कमी से वापी में 5 पेपर मिल अस्थायी रूप से बंद, हजारों कर्मचारी बेरोजगार

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.