Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड आपदा : दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 52 हुई, अमित शाह आज करेंगे हवाई सर्वे
    Breaking News Headlines

    उत्तराखंड आपदा : दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 52 हुई, अमित शाह आज करेंगे हवाई सर्वे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून/नैनीताल. उत्तराखंड में बारिश के चलते मौतों के आंकड़े में इज़ाफा दर्ज किया गया. सरकारी आंकड़े के अनुसार आपदाओं और दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 52 पहुंच गई, जिसमें से नैनीताल में 28 मौतें दर्ज हुईं और करीब आधा दर्जन लोग अब भी लापता हैं. इधर, गृह मंत्री अमित शाह बुधवार रात उत्तराखंड पहुंचे और आज गुरुवार को वह आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने जाएंगे. वहीं धीरे धीरे हालात उत्तराखंड में सुधरते हुए बताए जा रहे हैं और अल्मोड़ा जैसे पहाड़ी इलाकों में फंसे हज़ारों पर्यटकों का राज्य से लौटना किसी तरह शुरू हो सका है.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून एयरपोर्ट पर बुधवार रात पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की. उत्तराखंड में आपदा का जायज़ा लेने के लिए पहुंचे अमित शाह ने नेताओं व अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी की और गुरुवार को वह खास तौर से कुमाऊं के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने जाएंगे. इधर, सबसे ज़्यादा नुकसान नैनीताल ज़िले में होना बताया जा रहा है.

    राज्य के साथ नैनीताल को जोड़ने वाली तीन में से दो प्रमुख सड़कें कालाढूंगी-नैनीताल और भीमताल होते हुए भवाली और काठगोदाम वाली सड़क फिर से शुरू होने की खबरें हैं. नैनीताल-हल्द्वानी रोड सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होती है, लेकिन यह अब भी बंद है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह भी जल्द शुरू हो सकती है. भारी बारिश के दौर से पहले रोज़ाना नैनीताल में करीब 15,000 पर्यटक आ रहे थे लेकिन अब नए पर्यटकों की संख्या शून्य है.

    बादल फटने की घटना से प्रभावित रामगढ़ इलाके के दौरे पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद थे. यहां पीड़ितों से मुलाकात के बाद धामी ने कहा कि सबसे बड़ी प्राथमिकता बंद रास्तों को खुलवाना ही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आपदा में मारे गए लोगों के पोस्टमार्टम करवाए जाने की बात भी धामी ने कही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोटर के नाम को बीएलओ ने मनमाने तरीके से हटाया, शिकायत दजॅ
    Next Article हरियाणा में डीएपी खाद की लूट, निजी फर्म से 100 कट्टे उठाकर भागे लोग

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.