Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी मामले में युवराज सिंह हुये गिरफ्तार, कुछ देर में मिली जमानत
    Breaking News Headlines खेल

    युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी मामले में युवराज सिंह हुये गिरफ्तार, कुछ देर में मिली जमानत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह को हरियाणा के हिसार जिले में जातिसूचक टिप्पणी करने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जमानत दे दी गई. इस मामले में रजत कलसन नाम के एक अधिवक्ता ने हिसार के हांसी थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई थी. युवराज सिंह ने पिछले साल इंस्टाग्राम लाइव के दौरान साथी खिलाड़ी युज़वेंद्र चहल को लेकर जातिसूचक टिप्पणी की थी, जिस पर पूरे देश में काफी बवाल मचा था.

    पिछले साल जब यह मामला सामने आया तो देशभर में हंगामा हो गया. इसके बाद युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खेद व्यक्त किया था. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया था. सोशल मीडिया पर तब यह मामला कई दिनों तक ट्रेंडिंग में रहा था. युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए 304 वनडे, 58 टी20 इंटरनेशनल और 40 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. उन्होंने साल 2011 में एकदिवसीय विश्वकप में टीम इंडिया को जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी. साल 2019 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था.

    शिकायतकर्ता रजत कल्सन ने बताया कि युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई गईं. जैसा आमतौर पर एक आरोपी के साथ होना चाहिए, उस तरह के व्यवहार से इतर युवराज को गैजेटेड अफसर मेस में जूस पिलाया गया और स्नैक्स खिलाए गए. जानबूझकर इस बात को मीडिया से दूर रखा गया. कल्सन ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के युवराज सिंह को अंतरिम जमानत दिए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है.

    शिकायतकर्ता एडवोकेट रजत कल्सन के अनुसार अब युवराज सिंह के खिलाफ़ हांसी पुलिस अदालत में चालान पेश करेगी, जिसके बाद युवराज सिंह को विशेष अदालत से नियमित जमानत भी हासिल करनी पड़ेगी. युवराज सिंह को हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में हर तारीख पेशी पर पेश होना होगा और अपराध साबित होने पर 5 साल की सजा भी हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल सत्यपाल मलिक का किसानों के पक्ष में बयान: कहा- एमएसपी की गारंटी दे सरकार, सुलझ जाएगा विवाद
    Next Article केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन आज

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.