Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली शनिवार को जमशेदपुर से कोलकाता के लिए रवाना
    Breaking News Headlines झारखंड

    अखिल भारतीय सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली शनिवार को जमशेदपुर से कोलकाता के लिए रवाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की अखिल भारतीय सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली शनिवार को जमशेदपुर से कोलकाता के लिए रवाना हुई. शनिवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के बगल में स्थित टाटा स्टील के मुख्य गेट से इस रैली को रवाना किया गया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट चाणक्य चौधरी ने इसको रवाना किया. झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया गया. प्रधानमंत्री की सुरक्षा और देश के खतरों के वक्त अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करने वाले इन नौजवान कमांडो की भाव भंगिमा देखकर और उनकी आकर्षक रैली देखकर हर कोई प्रभावित हुआ. टाटा मोटर्स की सारी काली रंग की हैरियर कार में सारे लोग सवार थे. इस दौरान बिष्टुपुर गोलचक्कर पर लोग इस रैली का इंतजार कर रहे थे. लोगो ने भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका हौसला बढ़ाया. इस रैली को देखने के लिए लोगों का हुजूम सड़को पर उमड़ पड़ा था. लोग वहां जुटे हुए थे. हर कोई देशप्रेम के जज्बे से ओतप्रोत था. यहां रैली के आवभगत और स्वागत से एनएसजी कमांडो काफी प्रभावित थे. कुल 18 गाड़ियां इसमें शामिल है. शनिवार को यह रैली सुबह नौ बजे से शुरू हुई जो मानगो होते हुए बहरागोड़ा से यह रैली बंगाल रवाना हो गई. शनिवार को रैली बिष्टुपुर पोस्टल पार्क से निकलेगी और टाउन इलेक्ट्रिक गोलचक्कर, मोदी पार्क, बागे जमशेद गोलचक्कर, उपायुक्त कार्यालय, मानगो गोलचक्कर, से डिमना गोलचक्कर तक गई. वहां से सीधे यह रैली बहरागोड़ा चली गई, जहां से बंगाल का रास्ता पकड़ ली. इस रूट के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. इस दौरान जबरदस्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया था. पूरे रास्ते भर इनका लोगो ने अभिनंदन किया. इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी जबरदस्त की थी. जमशेदपुर पुलिस की ओर से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था ताकि रैली निर्बाध रूप से आगे की ओर रवाना हो सके. एनएसजी की यह कार रैली 7500 किलोमीटर की अपनी यात्रा के दौरान देश के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक स्थानों से होकर गुजरेगी और 30 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित पुलिस स्मारक पर समाप्त होगी. अपनी यात्रा के दौरान ब्लैक कैट कार रैली देश के 12 राज्यों के 18 शहरों से होकर गुजरेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचा आशीष मिश्रा, किसानों की मौत मामले में होगी पूछताछ
    Next Article लालू पुत्र तेजप्रताप ने दिखाए बगावती तेवर, विधानसभा चुनाव में उतारा अपना कैंडिडेट

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.