Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सफ़ाई अभियान में खड़ंगाझार, घोड़ाबंधा संग सौतेले व्यवहार का आरोप, भाजपा नेता अंकित आनंद में जिला प्रशासन से पूछा विभेद क्यों ? डीसी और कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सफ़ाई अभियान में खड़ंगाझार, घोड़ाबंधा संग सौतेले व्यवहार का आरोप, भाजपा नेता अंकित आनंद में जिला प्रशासन से पूछा विभेद क्यों ? डीसी और कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सफ़ाई अभियान में खड़ंगाझार, घोड़ाबंधा संग सौतेले व्यवहार का आरोप, भाजपा नेता अंकित आनंद में जिला प्रशासन से पूछा विभेद क्यों ? डीसी और कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह

    शुक्रवार को गोविंदपुर के विभिन्न जगहों पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय कंपनियों के सहयोग से सफ़ाई अभियान का आगाज़ हुआ। इसमें टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस, टाटा पॉवर और न्यूवोको विस्टास कॉर्प सीमेंट कंपनियां शामिल हैं। इस सफ़ाई अभियान को लेकर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने क्षेत्रीय उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि वे सफ़ाई अभियान का स्वागत करते हैं, किंतु क्षेत्रों के आधार पर विभेद क्यों ? अंकित ने कहा कि प्रशासनिक सफलता इसी में है कि नियमित तौर पर ऐसे सफ़ाई अभियान का संचालन हो। किंतु केवल चंद जगहों में सफ़ाई अभियान चलाना और खड़ंगाझार, घोड़ाबंधा, राधिकानगर और बारीनगर सरीखे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सफ़ाई अभियान से वंचित रखना गलत परंपरा की शुरुआत है। अंकित आनंद ने अपने बयान के मार्फ़त जिला प्रशासन सहित टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस, टाटा पॉवर, सरीखे कंपनियों के सीएसआर विभाग से सवाल किया है कि आख़िर किनके इशारों पर घोड़ाबंधा, खड़ंगाझार, राधिकानगर, बारीनगर एवं अन्य सटे बस्तियों के संग सौतेला व्यवहार हो रहा है। क्यों इन बस्तियों तक कंपनीयां सीएसआर सेवा का विस्तार करने से परहेज़ कर रही है और क्यों प्रशासनिक उपेक्षा झेलने को लाचार हैं ? भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि जानबूझकर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत इन क्षेत्रों को स्वच्छता और विकास से वंचित रखा गया है। इस प्रकरण पर अंकित आनंद ने ट्वीट करते हुए जिला उपायुक्त सूरज कुमार और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से भी संज्ञान लेकर उचित हस्तक्षेप का निवेदन किया है ताकि वर्षों से सफ़ाई अभियान का आस देख रही इन बस्तियों को भी समुचित लाभ मिले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना की तीसरी लहर का डर कम होने और त्यौहार की मौसम के आगमन ने गुजरात के बाजारों में तेजी की हवा फूंकी
    Next Article टाटा संस को एयर इंडिया वापस मिलने पर राजेश शुक्ल ने रतन टाटा को शुभकामनाएं दी

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.