Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑनलाइन लेनदेन करने वालों को आरबीआई ने दी राहत: किया आईएमपीएस सर्विस के नियमों में बदलाव
    Breaking News Headlines

    ऑनलाइन लेनदेन करने वालों को आरबीआई ने दी राहत: किया आईएमपीएस सर्विस के नियमों में बदलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आईएमपीएस सर्विस को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अब ग्राहक एक दिन में 5 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर पाएंगे. इससे पहले ये लिमिट 2 लाख रुपये थी. आपको बता दें कि भारत में ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से कहीं भी, कभी भी पैसे भेजे जा सकते हैं, लेकिन पैसे भेजने के तरीके अलग-अलग हैं. दरअसल, ऑनलाइन बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर करने के भी तीन तरीके होते हैं, जिनके जरिए एमाउंट ट्रांसफर होता है. इसमें आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस का नाम शामिल है.आईएमपीएस यानी इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस कहते हैं. अगर आसान शब्दों में कहें तो आईएमपीएस के जरिए किसी भी खाताधारक को कहीं भी कभी भी पैसे भेज सकते हैं. इसमें पैसे भेजने के वक्त को लेकर कोई पाबंदी नहीं है. आप सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे में कभी भी आईएमपीएस के जरिए कुछ सेकेंड में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. RBI के नए फैसले के बाद ग्राहक आईएमपीएस के जरिए 5 लाख रुपये तक का लेन-देन कर सकते है. इससे पहले ये लिमिट 2 लाख रुपये थी. आपको बता दें कि आईएमपीएस से पैसे ट्रांसफर करने पर कई बैंक कोई फीस नहीं लेते है.आरटीजीएस, एनईएफटी या आईएमपीएस जैसी सुविधाओं के लिए इंटरनेट जरूरी है. आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप न हो तो स्मार्टफोन से भी काम चला सकते हैं जिसमें इंटरनेट की सुविधा हो. अगर आप mobile banking यूज करते हैं तो जिस बैंक में अकाउंट है उसका बैंकिंग एप्लिकेशन डाउनलोड कर लें. इसे फंक्शनल बनाने के लिए आपको एम-पिन या मोबाइल पिन जनरेट करना होगा. इस पिन के सहारे ही आप एप को लॉगिन कर सकते हैं. एप में फंड ट्रांसफर का एक ऑप्शन होता है.

    यहां आप किसी दूसरे व्यक्ति को पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. लेकिन फंड ट्रांसफर के लिए आपको पेयी (जिसे पैसा भेजना है) की पूरी डीटेल दर्ज करनी होगी. जैसे उसका अकाउंट नंबर और उस बैंक के ब्रांच का आईएफएससी कोड. ये सब दर्ज करने के बाद आप आरटीजीएस आसानी से कर सकते हैं. इसमें शेड्यूल करने की भी सुविधा मिलती है. आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि आपके अकाउंट से कब पैसा ट्रांसफर होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवायुसेना के जांबाजों ने आसमान में दिखाए अनोखे करतब, राष्ट्र की सुरक्षा में अहम भूमिका
    Next Article सरिता मोर ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.