Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरबीआई ने किया मौद्रिक नीति का ऐलान: लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
    Breaking News Business Headlines

    आरबीआई ने किया मौद्रिक नीति का ऐलान: लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय रिज़र्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार रहेगी. दास ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है. MPC की उम्मीदों के अनुसार इकोनॉमी आगे बढ़ रही है. वैक्सीनेशन से इकोनॉमी में सुधार आ रहा है.शुक्रवार को तीन दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% की दर पर कायम है. 6 सदस्यों वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की तीन दिनों की बैठक 6 अक्टूबर को शुरू हुई थी. RBI गवर्नर आज 12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे. RBI का फोकस लगातार महंगाई दर कम करने और इकोनॉमिक ग्रोथ की रिकवरी पर है.आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक लगातर ये कोशिश करेगा कि महंगाई दर टारगेट के भीतर रहे. उन्होंने कहा कि MPC के सभी 6 सदस्यों ने सहमति से पॉलिसी रेट में बदलाव ना करने का फैसला किया है. दास ने कहा कि इकोनॉमी मे तेजी से सुधार के संकेत मिल रहे हैं. लेकिन कोर इनफ्लेशन अब भी चुनौती बना हुआ है. जुलाई-सितंबर में खुदरा महंगाई दर अनुमान से कम था.शक्तिकांत दास ने कहा कि MPC की पिछली बैठक के मुकाबले इसबार भारत की स्थिति ज्यादा बेहतर है. ग्रोथ मजबूत हो रही है और महंगाई दर पर उम्मीद से बेहतर स्थिति में है. मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने फिस्कल ईयर 2021 के लिए GDP की ग्रोथ रेट 9.5% पर बरकरार रखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशियों को वीजा प्राप्त करने की मिली अनुमति, कोरोना महामारी के चलते लगाई गई थी रोक
    Next Article राजस्थान को 86 रन से रौंदकर कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग पक्का

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.