Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम की अध्यक्षता में बिरसानगर थाना एवं साकची थाना में शांति समिति एवं विभिन्न पूजा समिति सदस्यों के साथ बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम की अध्यक्षता में बिरसानगर थाना एवं साकची थाना में शांति समिति एवं विभिन्न पूजा समिति सदस्यों के साथ बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम की अध्यक्षता में बिरसानगर थाना एवं साकची थाना में शांति समिति एवं विभिन्न पूजा समिति सदस्यों के साथ बैठक

    राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों से शांति समिति एवं पूजा समिति सदस्यों को कराया गया अवगत

    पूजा पंडाल/मंडप में भोग वितरण की मनाही, भोग का होम डिलिवरी किया जा सकता है: संदीप कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम

    अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम की अपील- कोरोना संक्रमण के संभाव्य प्रसार को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए मनायें त्योहार

    अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज बिरसानगर थाना एवं साकची थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति एवं विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गई । अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अभी कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर से बाहर निकला है तथा वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि भी देखी जा रही है । साथ ही त्योहार में कोरोना संक्रमण के प्रसार का जोखिम रहेगा ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि वे अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनायें तथा अनिवार्य रूप से कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करें। बैठक में उपस्थित सदस्यों को राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए इसके अक्षरश: अनुपालन का निदेश दिया गया ।

    अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने बताया कि जो पूजा समितियां भोग का होम डिलिवरी करना चाहती हैं वे कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए भोग बनाकर होम डिलिवरी कर सकती हैं । उन्होने बताया कि राज्य सरकार का इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश है कि पंडाल के आसपास में ना ही फूड स्टॉल लगेंगे, ना भोग बनेगा और ना ही इसका वितरण होगा । पंडाल तीन तरफ से घेरा जाएगा । अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कोई पूजा समिति या व्यक्ति उक्त नियमों का उल्लंघन करते पाये जाते हैं तो उनपर आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 तक तथा IPC की सुसंगत धाराओं में विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

    दुर्गा पूजा मनाने को लेकर राज्य सरकारी द्वारा जारी दिशा निर्देश को लेकर बैठक में उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि मेला आयोजन प्रतिबंधित रहेगा, मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई 5 फीट होगी, कोई तोरण या स्वागत द्वार नहीं बनेगा, पंडाल किसी थीम पर आधारित नहीं होगा, पंडाल तीन तरफ़ से घेरा जाएगा, पंडाल में भोग वितरण नहीं किया जाएगा, भोग का होम डिलिवरी किया जा सकता है, पूजा समिति द्वारा आमंत्रण पत्र नहीं वितरित किया जाएगा, आवश्यक रोशनी को छोड़ कर आकर्षक रोशनी प्रतिबंधित होगी, संस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गरबा, डांडिया इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे, 18 वर्ष से कम के व्यक्ति का प्रवेश अपेक्षित नहीं है, खाने पीने की कोई दुकान या ठेला आसपास नहीं लगेगा, विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा, जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर विसर्जन किया जाएगा, पंडाल में किसी भी समय कोई व्यक्ति बिना मास्क के नहीं होगा, सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन अनिवार्य है ।

    बिरसानगर थाना परिसर में हुई बैठक में  पुलिस उपाधीक्षक नगर थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक गिरवर दास थाना प्रभारी तरुण कुमार दीपक दास अमन कुमार अमरेंद्र त्रिपाठी मनीष कुमार सिंह शांति समिति के प्रमोद तिवारी एम चंद्रशेखर राव पत्रकार देवानंद सिंह के साथ पूजा कमेटी के और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजयुमो महानगर के नमो क्विज में युवाओं का दिखा उत्साह। शुभमय पात्रा, राहुल राय एवं समीर कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर जमाया कब्जा
    Next Article उत्तर प्रदेश राज्य के गृहमंत्री के पुत्र के द्वारा किसानों को कार के नीचे रौंदने के मामले के खिलाफ देश भर में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना दिया, जमशेदपुर के गांधी घाट में भी कांग्रेसियों ने इसके खिलाफ धरना दिया

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.