Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस की वर्तमान स्थिति के लिए 3 लोग जिम्मेदार, राहुल गांधी उनमें से एक: नटवर सिंह
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस की वर्तमान स्थिति के लिए 3 लोग जिम्मेदार, राहुल गांधी उनमें से एक: नटवर सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस टॉप लीडरशिप की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक दिन पहले कपिल सिब्बल की नाराजगी के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह ने नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना की है. उन्होंने कहा- पार्टी में बिल्कुल ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा कभी नहीं हुआ. न वर्किंग कमेटी की मीटिंग होती है और न ही AICC की मीटिंग होती है. बस ये तीन लोग हैं जिनमें से एक के पास कोई पद भी नहीं है और वही फैसले ले रहे हैं. अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला इन्हीं लोगों ने किया.उन्होंने कहा-अमरिंदर कांग्रेस में बहुत सीनियर आदमी हैं. 52 साल से राजनीति कर रहे हैं. उनके साथ आप ये कर रहे हैं! और उनकी जगह पर लाते किसे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू! उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और फिर हामिद अंसारी साहब के पास गए कि मैं वापस लेना चाहता हूं. तो अंसारी साहब ने कहा था कि ये फैसला तो वापस नहीं हो सकता.
    इससे एक दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पार्टी से अलग हो रहे नेताओं को लेकर टॉप लीडरशिप से नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, लुईजिन्हो फेलेरियो जैसे नेताओं का जिक्र किया. सिब्बल की ये नाराजगी मंगलवार को पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा ‘इस्तीफा बम’ फोड़े जाने के बाद आई. सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम लोग जी-23 के सदस्य हैं, जी हुजूर 23 के नहीं. हम अपने मुद्दे लगातार उठाते रहेंगे.’ उन्होंने कहा कि वो पार्टी में एक समान विचार रखने वाले लोगों की तरफ से यह बात कह रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई के केईएम अस्पताल के 23 एमबीबीएस छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव, लगवा चुके थे वैक्सीन
    Next Article राजस्थान में दीपावली पर इस बार भी नहीं होगी आतिशबाजी, एडवाइजरी जारी

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.