Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी बातचीत के लिए तैयार, मानने के मूड में नहीं सिद्धू
    Breaking News Headlines राजनीति

    पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी बातचीत के लिए तैयार, मानने के मूड में नहीं सिद्धू

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चडीगढ़. नवजोत सिंह सिद्धू के पीपीसीसी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने से पंजाब कांग्रेस में एक नया संकट पैदा होने के एक दिन बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें शांत करने की कोशिशें शुरू की, लेकिन सिद्धू पीछे हटने के मूड में नहीं हैं. कांग्रेस ने अपने केंद्रीय पर्यवेक्षक हरीश चौधरी को पार्टी नेताओं से बात करने और संकट को सुलझाने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ भेजा, लेकिन सिद्धू चंडीगढ़ नहीं आए. वह पटियाला के अपने आवास में ही रहे. उन्होंने अपने करीबियों की सलाह नहीं मानी और इस्तीफा वापस नहीं लिया. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्होंने सिद्धू को फोन किया और बातचीत के लिए आमंत्रित किया.
    चन्नी ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष (प्रदेश अध्यक्ष) परिवार का मुखिया होता है, उसे परिवार के भीतर के मामलों पर बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि मैंने सिद्धू साहब से बातचीत की और उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया. मैंने उनसे कहा है कि पार्टी की विचारधारा सर्वोच्च है और सरकार उस विचारधारा का पालन करती है. मैंने उनसे कहा है कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो हम उनसे बात कर सकते हैं. मैं निष्पक्ष हूं और मेरे अंदर अहंकार नहीं है.
    अपने इस्तीफे पर मंगलवार को चुप रहने के बाद सिद्धू ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि वह अपनी नैतिकता से समझौता नहीं करेंगे, भले ही इसके लिए पदों का त्याग हो. उन्होंने बरगारी बेअदबी का मुद्दा उठाया. उन्होंने अपनी पार्टी की सरकार पर फिर से निशाना साधते हुए कहा कि मैं समझौता नहीं करूंगा. मैं पद हासिल करने के लिए नहीं हुं. मैं कुछ भी बलिदान कर सकता हूं. जब मैं देखता हूं कि मुद्दों से समझौता किया जा रहा है तो मैं पद को नहीं रख सकता. सिद्धू ने कहा कि मैं आलाकमान को गुमराह नहीं करूंगा और न ही मैं आलाकमान को गुमराह होने दूंगा. सिद्धू ने कहा कि हमने सिस्टम से दागी नेताओं और अधिकारियों को हटाने पर काम किया है, लेकिन वे वापस आ गए हैं. मैं ऐसा नहीं होने दूंगा. मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जाने के कुछ मिनट बाद सिद्धू ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article 55 लाख से ज्यादा लोगों के अकाउंट में 1500 रुपए भेजेगी योगी सरकार

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.