Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा-समर्पण अभियान के तहत ओबीसी मोर्चा ने जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा-समर्पण अभियान के तहत ओबीसी मोर्चा ने जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा-समर्पण अभियान के तहत ओबीसी मोर्चा ने जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    ■ शहर के खिलाड़ी, कोरोना वारियर्स एवं शिक्षक को मोर्चा ने किया सम्मानित।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने शहर के विभिन्न मंडलों में निवास करने वाले जनसंघ काल के कार्यकर्ता समेत जिले के खिलाड़ियों एवं कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। बुधवार को बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शिव प्रसाद साहू, मोर्चा के कोल्हान प्रभारी हलदर नारायण साह विशेष रूप से शामिल हुए। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अतिथियों ने पार्टी के अभिभावक जनसंघ काल के कार्यकर्ता, कोरोनाकाल में लोगों के निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले चिकित्सक एवं प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इससे पहले, अतिथियों ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह के दौरान मंच संचालन महामंत्री राजकुमार साह, महामंत्री महेंद्र प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष कृपासिंधु महतो ने किया।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग और बलिदान की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का जो सपना पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था। उनके इस सपने को पूरा करने को भाजपा कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग का विश्वास मजबूत हुआ है।

    वहीं, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शिव प्रसाद साहू ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मोर्चा ने अबतक सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। कार्यकर्ता राज्य सरकार के गलत नीति और तानाशाही फैसले का हर स्तर पर विरोध करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है परंतु वर्षों तक कॉंग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने केवल वादे कर धोखा देने का कार्य किया।

    इन्हें किया गया सम्मानित:
    जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अचिंतम गुप्ता, राम नगीना यादव, रामदेव पांडेय, जगन्नाथ उपाध्याय, विनय कुमार श्रीवास्तव, सुदंर गुप्ता, प्रोफेसर अरविंद प्रसाद, राष्ट्रपति पुरुस्कार से सममानित मनोज कुमार सिंह, समेत एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बिरजू साह, डॉ अजय प्रसाद, रविशंकर तिवारी, पूरन वर्मा।

    समारोह के दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, प्रशिक्षण प्रभारी सुमित शर्मा, प्रमोद मालाकार, राजेश सोनकर समेत जिला पदाधिकारी राजकुमार साह, महेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, लल्लन यादव, मिथिलेश साव, कृपासिंधु महतो, मधुमाला, अखिलेश चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, विकास दास, ओम प्रकाश, रंजीत गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, सुबोध कर्मकार, रवि गोराई, बृजेश सोनकर, राजकमल यादव, अपूर्व मंडल, प्रशांत कुमार भगत, दुलाल मंडल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने से बिहार और संपूर्ण देश में प्रभाव . शिवप्रकाश गरीब दास
    Next Article केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय गुरुवार को शहर में, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.