Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में विभिन्‍न स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया
    Uncategorized

    आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में विभिन्‍न स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में विभिन्‍न स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया                                                                          नई दिल्ली। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालना में स्थित चार प्रमुख स्टील रोलिंग मिलों के एक समूह पर  तलाशी और जब्ती का अभियान चलाया। ये कंपनियां स्टील टीएमटी बार और बिलेट के निर्माण के कारोबार से संबंधित हैं, जो अधिकतर कच्चे माल के रूप में स्टील स्क्रैप का उपयोग करती हैं। यह अभियान जालना, औरंगाबाद, पुणे, मुंबई और कोलकाता में 32 से अधिक परिसरों में चलाया गया। आयकर विभाग के इस तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान, अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज, अनियमित शीट्स और अन्‍य डिजिटल दस्‍तावजों का पता लगाकर उन्‍हें जब्त किया गया। ये सबूत स्पष्ट रूप से नियमित खाता-दस्‍तावज़ों से बाहर बड़े पैमाने पर किए गये बेहिसाब वित्तीय लेन-देन में कंपनियों की भागीदारी को दर्शाते हैं, जिनमें प्रवेश प्रदाताओं का इस्‍तेमाल कर खरीद प्रक्रिया को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाना, बेहिसाब नकदी व्यय और निवेश आदि शामिल हैं। बरामद किये गये दस्‍तावेज़ों से पर्याप्त मात्रा में धन शोधन का भी पता चलता है, जो शेल कंपनियों का उपयोग करके शेयर प्रीमियम और असुरक्षित ऋण की आड़ में अर्जित किया गया है। इस दौरान 200 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब खरीदारी  के सबूत भी मिले है। कंपनियों के फैक्ट्री परिसर से भी बेहिसाब स्टॉक का पता चला है।

    आयकर विभाग को तलाशी अभियान के दौरान 12 बैंक लॉकर मिले। इसके अलावा विभिन्‍न परिसरों से 2.10 करोड़ रूपये से अधिक बेहिसाब नकदी तथा 1.07 करोड़ मूल्‍य के आभूषण जब्त किए गए हैं। अब तक मिले सबूतों से पता चला है कि बेहिसाब आय 300 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है और तलाशी अभियान के फलस्‍वरूप चार कंपनियों ने पहले ही 71 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का खुलासा कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी लुभा रहीं तंबाकू कंपनियां तम्बाकू के छोटे दुकानदारों के साथ-साथ बड़े व्यवसायी पर भी कार्रवाई आवश्यक: बन्ना गुप्ता,स्वास्थ्य मंत्री
    Next Article सी पी कबीर क्लब टुइलाडूंगरी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, मनमोहन लाल बने अध्यक्ष और चंद्रिका निषाद महामंत्री

    Related Posts

    ।

    July 27, 2026

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.