Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की जनता को दिया मंत्री बन्ना गुप्ता ने तोहफा, स्वयं अपने हाथों से खोला जुबिली पार्क का गेट
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की जनता को दिया मंत्री बन्ना गुप्ता ने तोहफा, स्वयं अपने हाथों से खोला जुबिली पार्क का गेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर की जनता को दिया मंत्री बन्ना गुप्ता ने तोहफा, स्वयं अपने हाथों से खोला जुबिली पार्क का गेट

    जे एन टाटा साहब ने नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी लेकिन कुछ अधिकारी व्यवसाय को दे रहे प्राथमिकता: बन्ना गुप्ता

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज शाम 5 बजकर 15 मिनट में अपने हाथों से जुबिली पार्क का गेट खोलकर आम जनता को तोहफा दिया।मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ जमशेदपुर अशेष के पदाधिकारी कृष्ण कुमार और एसडीओ संदीप मीणा भी उपस्थित रहे।

    गेट खोलने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं अपने काफिले और समर्थकों के साथ पूरे जुबिली पार्क का मुआयना किया और अधिकारियों को कोरोना के पूर्व की भांति जो स्थिति लागू थी वो लागू करने का निर्देश दिया।

    इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेद जी टाटा के सपनों का शहर हैं जमशेदपुर जिन्होंने हमेशा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए और जनहित को पहले सहूलियत मिले इसके लिए कार्य किया लेकिन आज टाटा समूह के कुछ अधिकारी सिर्फ अर्थदोहन और व्यवसाय को प्राथमिकता देते हैं न कि जनसुविधाओं को जो दुखद हैं जिसे बन्ना गुप्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि जन भावना का ख्याल रखते हुए उन्होंने आज स्वयं गेट खोला हैं और अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिया है कि भविष्य में कभी भी गेट बंद न होने पाए और सभी प्रकार के गाड़ियों का आवागमन सुनिश्चित करें।

    उन्होंने बताया कि ये जनता की सरकार हैं सरकार से बड़ा कोई भी अधिकारी या कंपनी नही हो सकता, हर कंपनी को सरकार के निर्देशों को मानना होगा, जनता से बड़ा कोई नही हैं, जनभागीदारी सर्वप्रथम हैं।इसलिए जनता की मांग पर उनका प्रतिनिधि आज गेट खोलने आया हैं।

    पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इसको खुलवाने के लिए जिला प्रशासन ने कंपनी के अधिकारियों को लगातार पत्राचार किया था, यदि कंपनी नही मानती तो सरकार बड़े कार्यवाई कंपनी पर कर सकती थी लेकिन कई परिवारों की जीविका कंपनी के साथ जुड़ा हुआ है इसलिए हमने कड़े फैसले नही लिए लेकिन कंपनी की मनमानी न चले इसलिए आज खुद आम जनता के साथ आकर जुबिली पार्क का गेट खोला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व को जगाने का काम करेगा प्रधानमंत्री मोदी का डोज 
    Next Article जब तक हम वामपंथी उग्रवाद की समस्या से पूरी तरह निजात नहीं पाते, तब तक देश और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों का पूर्ण विकास संभव नहीं है : अमित शाह       

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.