Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के सभी स्तर के न्यायालयो में कड़ी सुरक्षा हो: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    राज्य के सभी स्तर के न्यायालयो में कड़ी सुरक्षा हो: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य के सभी स्तर के न्यायालयो में कड़ी सुरक्षा हो: राजेश शुक्ल

    जिस न्यायालय में चाहरदीवारी नही है वहाँ शीघ्र निर्माण कराया जाय तथा मेटल डिटेक्टर लगवाया जाय।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और झारखण्ड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक और राज्य के मुख्य सचिव को ई मेल भेजकर दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में घटित घटना और गैंगवार पर चिंता जताते हुए राज्य के सभी स्तर के न्यायालयों में सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है ताकि ऐसी घटनाएं झारखंड में न हो।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने लिखा है पूर्व में झारखंड में भी ऐसी घटनाएं कोर्ट प्रांगण में हो चुकी है। उसके बाद सभी न्यायालयों में उच्च न्यायालय के निर्देश पर सुरक्षा भी बढ़ाई गयी। लेकिन जिस प्रकार की घटनाएं फिल्मी तर्ज पर अब न्यायालयों में भी होने लगी है उसमें सतर्क रहने की जरूरत है।

    श्री शुक्ल से आज कोल्हान प्रमंडल के प्रमुख अधिवक्ताओ का शिष्टमंडल आज सरायकेला के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोलक नाथ पति के नेतृत्व में उनके आवास पर मिला था तथा न्यायालय परिसर में सुरक्षा और भी पुख्ता कराने की मांग की। श्री शुक्ल ने बताया कि इस संबंध में झारखंड स्टेट बार कौंसिल पहले से ही गंभीर है। हजारीबाग और जमशेदपुर न्यायालय परिसर में घटित घटना के बाद कई कदम उठाए गए है और आगे कौंसिल की होने वाली बैठक में इस पर विस्तृत रूप से चर्चा होंगी।

    श्री शुक्ल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को सुझाव दिया है कि सुरक्षा गंभीर मुद्दा है इसपर जिला न्यायालय , जिला बार एसोसिएशन, और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक होनी चाहिए और सुरक्षा के मुद्दे पर हर पहलुओं पर विचार कर निर्णय लिया जाना चाहिए,ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचा जा सके ।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि आज राज्य में कई न्यायालय ऐसे है जहां अधिवक्ता खुले में बैठकर और दायित्व निभाते है ,इसलिए जिस न्यायालय में चाहरदीवारी नही है वहा चाहरदीवारी का निर्माण शीघ्र कराया जाना चाहिए, और वहा भी मेटल डिटेक्टर लगवाया जाना चाहिए , ताकि अधिवक्ता निर्भीकता से अपना कानूनी क्षेत्र का कार्य कर सके। सभी स्तर के न्यायालयों में मेटल डिटेक्टर लगाने से ऐसे तत्व न्यायालय परिसर में शस्त्र लेकर नही प्रवेश कर पायेंगे और ऐसी घटनाओं पर रोकथाम लगेगी।

    श्री शुक्ल ने कहा है जल्द ही झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से कौन्सिल के सदस्य मिलकर अपनी बातें रखेंगे।साथ ही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था और लंबित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र झारखंड में लागू करने की मांग रखेंगे।

    राजेश कुमार शुक्ल ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित की

    49 जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के 134 नम्बर बूथ पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक ,एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, साथ मे इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती रीता मिश्रा और बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष श्री संजय तिवारी और अन्य कार्यकर्ता गण।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआशीष को मुबारकबाद देने पहुंचे पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.