Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी जी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा 2022 का विधान सभा चुनाव : सिद्धार्थ नाथ सिंह
    Breaking News उत्तर प्रदेश

    योगी जी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा 2022 का विधान सभा चुनाव : सिद्धार्थ नाथ सिंह

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    योगी जी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा 2022 का विधान सभा चुनाव : सिद्धार्थ नाथ सिंह…..सेक्टर-62 में आयोजित एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री….
         नोएडा। शनिवार को सेक्टर 62 में आयोजित एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश का 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ा जाएगा।
    उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा अपने विकास के बूते सरकार बनाने में कामयाब होगी तथा पार्टी 300 से अधिक सीटें लाएगी। सेक्टर 62 स्थित एक होटल में आजादी का अमृत महोत्सव के मद्देनजर वाणिज्यिक सप्ताह के दौरान इस एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था, जिसका कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर व जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
    इसके अलावा उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास के उपायुक्त अनिल कुमार, विदेश व्यापार महानिदेशालय के उपनिदेशक नीतीश सुरसुरी, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार के साथ साथ एनईसी के अध्यक्ष ललित ठुकराल, आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल समेत कई एक्सपोर्टर तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाकुलिया के गौशाला सभागार में मनाया गया पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती अन्त्योदय के मार्ग पर कार्य कर रही है मोदी सरकार : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Next Article विश्व मंच पर विश्व गुरु का संबोधन लोकतंत्र की जननी है भारत

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.