Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में दिलीप घोष की जगह सुकांता मजूमदार बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल में दिलीप घोष की जगह सुकांता मजूमदार बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दिलीप घोष की जगह सुकांता मजूमदार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने पार्टी में अंदरुनी मतभेद और नेताओं के पाल बदलकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर जाने की पृष्ठभूमि में पार्टी ने दिलीप घोष की जगह मजूमदार को दी है.

    भाजपा ने बयान जारी कर कहा है कि दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप घोष का कार्यकाल समाप्त होने में अभी 15 महीने का समय था. लेकिन इससे पहले ही पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष के पद से हटाकर उनकी जगह सुकांता मजूमदार को दे दी है.

    सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष के रूप में सुकांता मजूमदार के नाम को लेकर बीते कुछ महीनों से बात चल रही थी. बता दें कि बॉटनी से पीएचडी मजूमदार के दिलीप घोष के साथ करीबी संबंध हैं. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैं यह अवसर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. भारतीय जनता पार्टी बीते कुछ सालों में अधिकर मजबूत हुई है. मैं इसकी नींव और मजबूत बनाने पर काम करुंगा.

    पत्रकारों ने जब मजूमदार से पूछा कि पार्टी में अंदरूनी मतभेद और पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं की समस्या से वह कैसे निपटेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं, वे पार्टी कभी नहीं छोड़ेंगे. पश्चिम बंगाल में 2 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी भाजपा के चार विधायक और एक सांसद टीएमसी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिन: बुधवार 22 सितम्बर 2021, श्राद्ध में विविध वस्तुओं के दान का है विशेष महत्व!
    Next Article कोविशील्ड को ब्रिटेन के मान्यता नहीं देने पर भारत सख्त, जताया ऐतराज, बताया भेदभावपूर्ण नीति

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.