Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल साईट पर युवा समाजिक कार्यकर्ता को लड़की कर रही ब्लैकमेल।
    बिहार बेगूसराय

    सोशल साईट पर युवा समाजिक कार्यकर्ता को लड़की कर रही ब्लैकमेल।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डेस्क राष्ट्र संवाद

    छौड़ाही(बेगूसराय):- सोशल साईट डिजिटल जमाने के लिये कई मामलों में जहाँ सशक्त हथियार बन गया है।वहीं सीधे साधे युवकों को ब्लैकमेल और रूपये ऐठने का जरिया भी बन गया है।ऐसी ही एक ताजा घटना छौड़ाही प्रखंड के ऐजनी गाँव से जुड़ा हुआ है।दरअसल बात यह है कि जाने माने चर्चित युवा समाजिक कार्यकर्ता सह ऐजनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी दानिश आलम को फेसबुक अकाउंट पर एक अनजान लड़की वीडीओ काँल करती है,और जब काँल रिसिव होता है तो अशलील हरकत लड़की करने लगती है।

    जैसे ही अशलील हरकत लड़की करने लगी तुरंत युवा सामाजिक कार्यकर्ता दानिश काँल डिस्कनेक्ट कर देते हैं।उसके बाद काँल करनेवाली वह अनजान लड़की धमकी देते हुये पाँच हजार रूपये डिमांड करने लगती है,और मैसेज करती है कि अगर पाँच हजार रूपये की रकम नहीं देने पर विडीओ काँल की विडीओ सोशल मिडिया पर डाल देगी।दानिश आलम ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की तकरीबन 10:00 बजे के आसपास शुरू होता है।इस संबंध में युवा सामाजिक कार्यकर्ता दानिश ने छौड़ाही ओपी पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये फेसबुक को ई-मेल के जरिये सुचना दी है।

    विदित हो कि दानिश इस बार पंचायत चुनाव में ऐजनी पंचायत से भावी मुखिया प्रत्याशी हैं।दानिश ने छौड़ाही पुलिस को दिये गये आवेदन में कहा है कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर जानबूझकर राजनीतिक साजिश के तहत हमारे विरूद्ध मान प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता ने ऐसे कुत्सित मानसिकता के साथ साजिश रचनेवाले के खिलाफ कानुनी कार्रवाई की माँग की है।

    इस बावत उन्होंने मुख्यमंत्री बिहार सरकार,डीजीपी,सोशल क्राईम ब्रांच बिहार पटना एवं जिलाधिकारी बेगूसराय को आवेदन की प्रति भेजी है।बोले थानाध्यक्ष इस संबंध में दुरभाष के जरिये सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से जानकारी मिली है।लिखित बयान अथवा शिकायत मिलते ही मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।इस तरह के हरकत करनेवाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंगदारी नहीं देने पर बिगड़ैल युवक ने आँटो चालक को पीट-पीट कर किया अधमरा,इलाज के दौरान अधेड़ की मौत।
    Next Article जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 का समापन, नज़दीकी रोमांचक मुकाबलों से तय हुए विजेता

    Related Posts

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    June 19, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.