Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटेन की रेड लिस्ट से हटा भारत, वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्रा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटेन की रेड लिस्ट से हटा भारत, वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. यूनाइटेड किंगडम सरकार ने शुक्रवार को इंग्लैंड आने वाले लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों में एक बड़ी छूट की घोषणा की है, जिसके मुताबिक कोरोना-रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले यात्री अब इंग्लैंड में बिना किसी परेशानी के दाखिल हो सकेंगे. यूके सरकार का यह कदम निश्चित तौर पर भारत और यूके के बीच लंबी दूरी के मार्गों पर यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

    यूके सरकार ने ऐलान किया है कि 4 अक्टूबर से, कोविड -19 जोखिम के स्तर के आधार पर देशों को दिए गए रेड, एम्बर और ग्रीन रंग से संबंधित वर्तमान ट्रैफिक लाइट सिस्टम को समाप्त कर दिया जाएगा और इसे केवल एक रेड लिस्ट से बदल दिया जाएगा. अब सिर्फ कोरोना के उच्च जोखिम वाले देशों को ही इस रेड लिस्ट में शामिल किया जाएगा.

    एक एम्बर सूची जिसमें कि फिलहाल भारत है, को खत्म करने का सीधा मतलब यह है कि उन यात्रियों पर होने वाले खर्च में कमी आएगी, जिन्हें अनिवार्य क्वारंटाइन और पीसीआर टेस्ट जैसी गतिविधियों से गुजरना पड़ता था. 4 अक्टूबर से, यात्रियों को विदेश से इंग्लैंड की यात्रा के लिए प्रस्थान (बोर्डिंग) से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण करने की भी जरूरत नहीं होगी.

    यूके परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स ने कहा, यात्रा नियमों में आज के परिवर्तनों का मतलब है एक सरल और पहले की तुलना में अधिक सीधी प्रणाली. कम परीक्षण और कम लागत वाली एक ऐसी प्रणाली, जो अधिक लोगों को यात्रा करने, अपने प्रियजनों को देखने या दुनिया भर में व्यापार करने की इजाजत देती है.

    हालांकि उन देशों की विस्तृत सूची में भारत का नाम नहीं है, जिनके टीकों को इंग्लैंड में मान्यता है. इसका मतलब है कि वैसे भारतीय जिन्होंने कोविशील्ड (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार ऑक्सफ़ोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीका) की खुराक ली है, उन्हें अब भी रवाना होने से पहले पीसीआर जांच और ब्रिटेन पहुंचने पर भी आगे जांच से गुजरना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी भारत में आज भारी बारिश का अलर्ट
    Next Article पेंटागन ने भी माना, काबुल में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारे गए थे 10 निर्दोष लोग, मांगी माफी   

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.