Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, 2.50 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका
    Breaking News

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, 2.50 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश में एक दिन में कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड बन गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि भारत में एक दिन में 2.50 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया है, जो विश्व रिकॉर्ड है. मांडविया ने कहा कि भारत ने एक दिन में कोरोना टीकाकरण का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. देश में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 2.50 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है. बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन था.

    इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, हर भारतीय आज रिकार्ड संख्या में किये गये टीकाकरण को लेकर गौरवान्वित होगा. मैं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे चिकित्सकों, नवोन्मेषकों , प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों की सराहना करता हूं. कोविड-19 को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, वैक्सीन सेवा को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में टीके की ढाई करोड़ खुराक लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है.

    देश में छह सितंबर, 31 अगस्त, 27 अगस्त को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गई थीं. मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है, ऐसे अपनों को, परिजनों को और समाज के सभी तबकों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीका लगवाकर, उनको जन्मदिन का उपहार दिया जाए. भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में अपनी इकाइयों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण कराने में मदद करने को कहा है.

    मंत्रालय के मुताबिक, भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे. इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था. वहीं, 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए. इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया. मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हुआ. देश में 16 जनवरी को पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए जाने के साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी. अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए दो फरवरी से टीकाकरण शुरू हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरेन्द्र भाई मोदी जी का अवतरण दिवस मण्डल के बजरंगटेकरी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में मनाया गया।
    Next Article शहरी निकायों के लिए राज्यों को 2427 करोड़ रुपए की अनुदान धनराशि की जारी     

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.