Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी निकायों के लिए राज्यों को 2427 करोड़ रुपए की अनुदान धनराशि की जारी     
    Headlines

    शहरी निकायों के लिए राज्यों को 2427 करोड़ रुपए की अनुदान धनराशि की जारी     

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 18, 2021Updated:September 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • शहरी निकायों के लिए राज्यों को 2427 करोड़ रुपए की अनुदान धनराशि की जारी                                                     नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने शुक्रवार को शहरी निकायों के लिए 11 राज्यों को 2427 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है। जारी की गई राशि वर्ष 2021-22 के लिए निर्धारित अनुदान की पहली किस्त है। ये अनुदान छावनी बोर्डों सहित नॉन-मिलियन से अधिक शहरों (एनएमपीसी) के लिए प्रदान किया गया है।
      15वें वित्त आयोग ने 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए अपनी रिपोर्ट में शहरी स्थानीय निकायों को दो श्रेणियों में विभाजित किया है, जिसमें-ए मिलियन-प्लस शहरी समूह/शहर (दिल्ली और श्रीनगर को छोड़कर), और बी-सभी दस लाख से कम आबादी वाले अन्य शहर और कस्बे (गैर-मिलियन से अधिक शहर) और उनके लिए अलग अनुदान की सिफारिश की है। गैर-मिलियन से अधिक शहरों के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित कुल अनुदानों में से, 40 प्रतिशत मूल (संयुक्त) अनुदान है और शेष 60 प्रतिशत निर्धारित अनुदान के रूप में है। वेतन के भुगतान और अन्य स्थापना व्यय को छोड़कर मूल अनुदान (संयुक्त)का उपयोग स्थान विशिष्ट की जरूरतों के लिए किया जा सकता है।
      दूसरी ओर, गैर-मिलियन से अधिक शहरों के लिए निर्धारित अनुदान बुनियादी सेवाओं के वितरण को समर्थन देने और मजबूत करने के लिए जारी किए जाते हैं, जिसमें से 50 प्रतिशत स्वच्छता ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और आवास मंत्रालय द्वारा विकसित स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए निर्धारित किया गया है और शेष 50 प्रतिशत ‘पीने के पानी, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण’ से जुड़ा है।
      निर्धारित अनुदान शहरी स्थानीय निकायों को केंद्र और राज्य द्वारा विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत स्वच्छता और पीने के पानी के लिए आवंटित धन के अलावा अतिरिक्त धन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया जाता है।
      राज्यों को केंद्र सरकार से प्राप्त होने के 10 कार्य दिवसों के भीतर शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) को अनुदान हस्तांतरित करना आवश्यक है। 10 कार्य दिवसों से अधिक की देरी होने पर राज्य सरकारों को ब्याज सहित अनुदान जारी करना पड़ता है।
      बॉक्स््:                                                                 झारखंड को जारी की गई 112.20 करोड़ की धनराशि..    गत 16 सितंबर को जारी गैर-मिलियन से अधिक शहरों के लिए निर्धारित अनुदान की पहली किस्त के तहत
      हरियाणा को 116.10, झारखंड को 112.20, कर्नाटक को 225.00, मध्य प्रदेश को 299.40, महाराष्ट्र को 276.60, मिजोरम को 10.20, ओडिशा को 246.60,
      पंजाब को 111.00, तमिलनाडु को 267.90, त्रिपुरा को
      21.00 और उत्तर प्रदेश को 741.00 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के जन्मदिन पर देश में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, 2.50 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका
    Next Article पेट्रोल-डीजल जीएसटी में शामिल नहीं होगा, प्रस्ताव पर काउंसिल की बैठक में नहीं हुई चर्चा, 6 राज्यों ने किया था विरोध

    Related Posts

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    June 19, 2026

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    June 19, 2026

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    राखा कॉपर में तांबे का लाल जहर ग्रामीणों के लिए बनी समस्या भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.