Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना की लाभुकों से किया सीधा संवाद
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना की लाभुकों से किया सीधा संवाद

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    *★मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना की लाभुकों से किया सीधा संवाद, राज्य का पहला दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का हुआ शुभारंभ और सरकार की विभिन्न बीमा योजनाओं से 25 लाख आच्छादित हुए लाभुक*
    *★मुख्यमंत्री ने 13 करोड़ 45 लाख 60 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया*
    *★मंत्री ग्रामीण विकास विभाग ने लाभुकों को 10-10 हजार रुपये का सांकेतिक चेक लाभुक दीदियों को सौंपा*
    *★मुख्यमंत्री ने हड़िया/दारू बिक्री/निर्माण का कार्य छोड़ आजीविका के अन्य विकल्प का चयन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और साड़ी देकर सम्मानित किया*

    *★महिला पुरुष साथ आयेंगे तभी राज्य आगे बढ़ेगा*
    *★किसान, महिलाएं और ग्रामीणों के विकास से होगा राज्य का विकास*
    *★कुपोषण के अभिशाप से झारखण्ड को मुक्त करना है*
    *…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*

    *महिलाओं का सशक्तीकरण सरकार का लक्ष्य*
    *…श्री आलमगीर आलम, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग*

    *रांची*

    मुख्यमंत्री जी धन्यवाद। जो मुझे कभी तिरस्कृत करते थे। आज वही मुझे सम्मान देने लगे है। लोग मुझे बैंक दीदी के नाम से जानते हैं। यह फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की बदौलत संभव हुआ। मुझे लोन मिला और मैंने सरकार के सहयोग से अब बेहतर जीवन यापन कर रही हूं। ये कहते कहते खूंटी निवासी अनिमा हेरेंज का गला रुंघ जाता है, वो आगे कुछ नहीं कह पाती। सिर्फ हाथ जोड़ मुख्यमंत्री को पुनः धन्यवाद करती है। अवसर था। फूलो झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत आजीविका उपलब्धता कार्यक्रम में हड़िया/दारू निर्माण और बिक्री का कार्य छोड़ सम्मानजनक आजीविका के साधनों से जुड़ी महिलाओं का मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद का।

    *महिलाएं सरकार का सशक्त हिस्सा बनें*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से महिलाओं से संवाद के क्रम में कहा कि झारखण्ड की जिन वीरांगनाओं फूलो झानो के नाम पर योजना की शुरूआत की गई आज उसका सार्थक परिणाम सामने आने लगा है। गरीबी और मजबूरी में हड़िया शराब निर्माण और बिक्री के कार्य से जुड़ी महिलाओं ने योजना का लाभ लिया और अपने आत्मविश्वास के बदौलत बदलाव की कहानी गढ़ने लगीं। यह सुखद क्षण है। महिलाएं सरकार का हिस्सा बनें। राज्य के विकास में साथ दें। महिला पुरुष साथ आयेंगे तभी राज्य आगे बढ़ेगा। समाज निर्माण में जितना जरूरी पुरुष की भागीदारी है उतनी ही महिलाओं की भी है।

    *सरकार ग्राहक बन क्रय करेगी उत्पाद*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं। सरकार उनके साथ है। गाय पालन, मुर्गी पालन, खेती समेत अन्य व्यवसाय में उनका साथ देगी। अभी कुपोषण से मुक्ति दिलाने और आने वाली पीढ़ी को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए स्कूली बच्चों को सप्ताह में छह दिन अंडा भोजन में देने का प्रावधान किया गया है। राज्य की महिलाएं मुर्गी पालन कर अंडा का उत्पादन करें। राज्य सरकार सभी अंडा को क्रय कर लेगी। इस तरह अन्य उत्पाद जैसे सब्जी, अनाज और पत्ते की थाली का भी निर्माण महिलाएं करें। क्रय सरकार करेगी। बस आप सभी योजना का लाभ लें और उसे सार्थक करें।

    *संक्रमण काल में आपकी सक्रियता स्मरण है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण काल में जब सब कुछ थम गया था। लोग अपने घरों में दुबके हुए थे। उस समय सखी मंडल की दीदियों ने बेहतरीन और साहस से भरा कार्य किया था। गांव-गांव में लोगों को को भोजन कराया। किसी की भी मृत्यु भूख से नहीं हुई। सखी मंडल के सदस्य इस दौरान मानवता के प्रति किये गए कार्य की मिशाल बनीं थी। सरकार को किसान,महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का विकास करना है। जब तक इनका विकास नहीं होगा, राज्य के विकास की परिकल्पना व्यर्थ है।

    *महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार का लक्ष्य*

    मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्री आलमगीर आलम ने कहा कि
    सरकार की कोशिश रही है कि महिलाओं का सशक्तिकरण कैसे किया जाए। इसके लिए फूलो झानो अभियान का शुभारंभ एक वर्ष पूर्व किया गया। इन्हें ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया। ताकि उन्हें सम्मानजनक आजीविका का साधन मिल सके। इस दिशा में सरकार गंभीर है। महिलाओं का सर्वांगीण विकास सरकार का लक्ष्य है। राज्य की सखी मंडल बेहतर कार्य कर रहीं हैं। संक्रमण काल में इनका कार्य सराहनीय रहा। जेएसएलपीएस से जोड़ कर इन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। 25 लाख लाभुकों को सरकार की विभिन्न बीमा से जोड़ा गया। 30 लाख लाभुको को जोडने के।लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है, जिसे जल्द प्राप्त कर लिया जाएगा। पलाश ब्रांड झारखण्ड की पहचान बनेगी। हर प्रखंड तक इसकी पहुंच बने इस दिशा में कार्य हो रहा है।

    *सिर्फ एक कॉल पर जानकारी…*

    मुख्यमंत्री ने दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। इसके तहत झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सिर्फ एक कॉल पर उपलब्ध होगा। हेल्पलाइन का उद्देश्य है कि जेएसएलपीएस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुदूरवर्ती गांव के लोगों तक पहुंचना एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करना करना है। इस हेल्पलाइन के टॉल फ्री नंबर 18004190400 एवं 18004197400 पर कॉल के जरिए जेएसएलपीएस द्वार संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्री मनीष रंजन, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस श्रीमती नैंसी सहाय एवं अन्य उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग विजन सेंटर से 10 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का 23 सितंबर को पूर्णिमा नेत्रालय में ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया जाएगा
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मांगे सुझाव……..   

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.