Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमीश देवगन साहब!मुर्गा लड़ाई मत करवाइए, कभी मुद्दे की बात भी तो करिए
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    अमीश देवगन साहब!मुर्गा लड़ाई मत करवाइए, कभी मुद्दे की बात भी तो करिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2021Updated:September 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमीश देवगन साहब!मुर्गा लड़ाई मत करवाइए, कभी मुद्दे की बात भी तो करिए

    देवानंद सिंह

    टीवी चैनलों पर जिस तरह डिबेट के नाम पर जहर परोसा जा रहा है, वाकई वह शर्मनाक है। टीवी एंकर जिस तरह से स्वयं को पेश करते हैं, उससे तो लगता है कि ये भारत के सबसे बड़े भाग्य विधाता हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीवी चैनल में तुष्टिकरण विषय पर चल रहे लाइव डिबेट के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णन उस चैनल के एंकर अमीश देवगन पर माइक फेंकते हैं और डिबेट को छोड़कर चले जाते हैं, वाकई यह घटना शर्मनाक है। आप समझ सकते हैं कि लाइव शो के दौरान इस तरह को घटनाएं किस तरह का संदेश देती हैं। ऐसी घटनाओं के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है, बल्कि न्यूज एंकर ही जिम्मेदार हैं। जिस तरह से न्यूज एंकर सरकार की भाषा बोलते हैं, उसमें कोई भी माइक फेंक सकता है। न्यूज एंकर असली मुद्दों को छोड़कर जिस तरह अनर्गल विषयों पर डिबेट चलाकर नेताओं को मुर्गे के तरह लड़ा रहे हैं, उसने पत्रकारिता के स्तर को एकदम गिरा दिया है। सरकार के प्रवक्ताओं की तरह जिस तरह ये एंकर मुद्दों को उठा रहे हैं, उसने पत्रकारिता के प्रति आम लोगों के मन में सम्मान एकदम कम कर दिया है, क्योंकि इन टीवी चैनलों में आज आम आदमी के मुद्दे हैं ही नहीं, आम आदमी की कोई बात नहीं कर रहा है, केवल सरकार द्वारा प्रस्तावित मुद्दों पर ही डिबेट कराई जा रही है, उसमें भी न्यूज एंकर सरकार का पक्ष लेकर बैठ जाते हैं, और सबसे बड़ी बात यह है कि विपक्ष को कुछ बोलने का मौका तक नहीं दिया जा रहा है। अगर, मौका मिल गया तो उसके तर्क को सुनने के बजाय ये न्यूज एंकर कुतर्क करने लगते हैं। गला फाड़ फाड़ कर चिल्लाने लगते हैं। यह कैसा भारत बना रहे हैं हमारे न्यूज एंकर। देश आज आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ये मुद्दे इन न्यूज एंकरों के न्यूज रूम से बिलकुल गायब हो गए हैं। अपने को इतना ही देश का बड़ा पत्रकार मानने वाले ये पत्रकार इन मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत क्यों नहीं करते हैं ? हिंदू, मुसलमान और पाकिस्तान करने से न तो देश की अर्थ व्यवस्था सुधरेगी, न रोजगार बढ़ेंगे और न ही महंगाई घटेगी। पर इन सरकार के प्रवक्ता न्यूज एंकरों को इससे क्या लेना देना, इनकी तो झोली भर रही है। इसीलिए इन्हें जहर उगलने से भी क्या परहेज। ये कहानी केवल एक चैनल की नहीं है, बल्कि अधिकांश न्यूज चैनलों की है। सत्ता की चाटुकारिता में जुटे इन पत्रकारों को समझना चाहिए कि सरकार तो आती जाती रहती है, पर आप अपना पत्रकारिता का धर्म निभाओ न कि सरकार की चाटुकारिता में डूब जाओ। इससे पत्रकारिता के साथ साथ आम जन की उम्मीदें भी धराशाही हो रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन-जन में लोकतंत्र के प्रति आस्था पैदा हो
    Next Article पत्रकारों पर हो रहे हमले सरकार के लिए चेतावनी हैं:सुभाष सिंह

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.