Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर असंसदीय टिप्पणी कर किया लोकतंत्र की मर्यादा का हनन, जमीन से उठकर मुकाम तक पहुंचे हैं बन्ना गुप्ता 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    भाजपा विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर असंसदीय टिप्पणी कर किया लोकतंत्र की मर्यादा का हनन, जमीन से उठकर मुकाम तक पहुंचे हैं बन्ना गुप्ता 

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2021Updated:September 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर असंसदीय टिप्पणी कर किया लोकतंत्र की मर्यादा का हनन, जमीन से उठकर मुकाम तक पहुंचे हैं बन्ना गुप्ता

    देवानंद सिंह

    भाजपा विधायक सीपी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टेंपों वाला कहकर न केवल संसदीय मर्यादाओं को लांघा है, बल्कि जनता का अपमान भी किया है, खासकर मेहनतकश टेंपो चालकों, गरीबों, ओबीसी समाज और पिछड़ा वर्ग के लोगों का, क्योंकि बन्ना गुप्ता इन्हीं लोगों की आवाज हैं तो सवर्णों का सम्मान करना इन्हें अपने परिवार से मिला। इसीलिए उन्हें जन नायक की श्रेणी में रखा जाता है। यह बन्ना गुप्ता के जननायक होने का ही परिचायक है कि भाजपा विधायक सीपी सिंह की स्वाथ्य मंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी का पूरे राज्य में विरोध हो रहा है। समाज का हर वर्ग सड़क पर उतरकर विरोध कर रहा है। रांची के विधायक सीपी सिंह का जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर पुतला दहन किया गया। उनकी मांग है कि इस मामले में सीपी सिंह को असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के लिये सदन में माफी मांगनी चाहिए।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/Hl8hZrkpNmI”]

    उन्होंने कहा कि जब तक वह माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। जिस तरह लोगों में भाजपा विधायक के खिलाफ रोष दिखाई दे रहा है, उससे लगता है कि विरोध जल्द खत्म नहीं होने वाला है। इसीलिए भाजपा विधायक को माफी मांग लेनी चाहिए। वैसे भी किसी भी नेता की पहचान उसके कार्यों से होती है। बन्ना गुप्ता ने भी अपनी पहचान अपने कार्यों से बनाई है। उन्होंने जिस तरह अपने राजनीतिक सफर में संघर्ष किया है, उस तरह का संघर्ष बहुत कम नेता करते हैं, जब ऐसे नेता मेहनतकश वाहन चालकों, गरीबों, ओबीसी समाज व पिछड़ा वर्ग की आवाज बनते हैं और सवर्णों का दिल से सम्मान करते हैं तो आमजन में उसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जाती है, यही वजह है कि बन्ना गुप्ता की लोकप्रियता का ग्राफ आज तेजी से बढ़ता जा रहा है, उनकी यह लोकप्रियता आमजन के बीच ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह काफी लोकप्रिय हैं। फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। लोग उनके राजनीतिक संघर्ष के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यह सब ऐसे ही नहीं हुआ है बल्कि बन्ना गुप्ता ने इसके लिए जनता के बीच रहकर कड़ी मेहनत की है और सत्ता से बाहर रहते हुए भी और सत्ता में रहते हुए भी जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ी है। ऐसे जननायक पर एक दूसरे माननीय द्वारा अभद्र टिप्पणी करना बिलकुल भी शोभा नहीं देता है। भारत संसदीय लोकतंत्र की सफलता के लिए जाना जाता है, उसकी एक मर्यादा होती है, खासकर भाषा की मर्यादा तो होती ही है, इसीलिए जनप्रतिनिधियों को इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए। लिहाजा, भाजपा विधायक द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध जरूरी है, क्योंकि इससे उन्हें ही नहीं बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों को भी सबक मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित आज पूरे राज्य में पार्टी के कार्यकर्ता काला दिवस मना रहे है:अभय सिंह

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.