Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सरगर्मी तेज
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सरगर्मी तेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सरगर्मी तेज

    विजय भारती की रिपोर्ट
    भगवानपुर (बेगूसराय) पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रखंड क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भगवानपुर प्रखंड में 29सितम्बर को पंचायत चुनाव की तिथि निर्धारित है। उक्त संदर्भ में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि भगवानपुर प्रखंड में कुल 15 मुखिया,15सरपंच ,21 पंचायत समिति सदस्य,दो जिला परिषद (जिला परिषद क्षेत्र संख्या 4 तथा 5 ), 213 पंच तथा 213 वार्ड सदस्य के पद पर चुनाव होना है जिसके लिए 7 सितंबर से 13 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जायेगा।नाजीर रशीद 2सितम्बर से कटेगा।नाम वापसी 17 सितंबर से 18सितम्बर तक होगा तथा संवीक्षा कार्य 14,15तथा 18सितम्बर को होगा। चुनाव चिन्ह 18 सितंबर को आवंटित किये जायेंगे । मतगणना 2 तथा 3 अक्टूबर को होगा । चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कुल 13 विभिन्न कोषांगो का गठन किया है। जिसमें प्रखंड कर्मी के अलावा शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। इन दोनों भ्रमित लोग नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी मचा रहें हैं जबकि निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र की आवश्यकता है ही नहीं। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के लिए नामांकन प्रपत्र, आधार कार्ड, नाजिर रशीद ही आवश्यक है। इसके अलावा आरक्षित क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए तथा नामांकन शुल्क में छूट लेने के लिए आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र भी देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा किसी भी अन्य प्रमाण पत्र की आवश्यकता नामांकन दाखिल करने के लिए नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघर में ही मनाएं त्योहार, फिर से भयावह रूप ले सकता है कोरोना: डॉ वीके पॉल
    Next Article तीन बच्चे मां को ग्रामीणों ने दो पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा। बच्ची के साथ जबरदस्ती करने पर चिल्लाने से ग्रामीणों की कार्रवाई

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.