Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना विलम्ब के लागू हो : राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना विलम्ब के लागू हो : राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना विलम्ब के लागू हो : राजेश शुक्ल

    अधिवक्ताओ के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना चिंताजनक

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है झारखंड में अधिवक्ताओ के साथ लगातार दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना की शिकायत मिल रही है । कई अधिवक्ताओ की पिछले बर्षो में हत्या तक हुई। ऐसे में झारखंड सरकार को विना विलम्ब के झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना चाहिए ताकि अधिवक्ता भयमुक्त वातावरण में अपना दायित्व न्यायालयों में निभा सके।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने आज यहा कहा कि पलामू और रांची के कुछ अधिवक्ताओ ने उन्हें अवगत कराया है कि उन्हें लगातार धमकी मिलती है। एक महिला अधिवक्ता ने भी अवगत कराया है कि उनके साथ मारपीट हुई है।

    श्री शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस, और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आग्रह किया है कि राज्य के अधिवक्ताओं की भावनाओं के अनुरूप झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाय।

    श्री शुक्ल ने कहा है झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने पूर्व में ही राज्य सरकार को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के प्रारूप बनाकर सौपा था जो राज्य सरकार के पास विचाराधीन है।झारखंड राज्य बार कौन्सिल ने पिछले बर्ष ही इस प्रारूप को सभी जिलों से सुझाव प्राप्त करने के बाद राज्य सरकार को सौपा था।लेकिन राज्य सरकार को अधिवक्ताओ के हितों को जितनी गंभीरता से लेना चाहिए नही लिया जबकि अधिवक्ता समाज को जागरूक करने और चुनौतियों के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाते है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक अधिवक्ता देश की राजनीति की धुरी रहे है। भारत के माननीय राष्ट्रपति से लेकर 13 मंत्री भारत सरकार में मंत्री है , वही सैकड़ो सांसद राज्यसभा ,और लोकसभा में है जो अधिवक्ता है। झारखंड में भी कई विधायक है। ऐसे में अधिवक्ताओ के हितों को ध्यान में रखना चाहिए। राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट विधानसभा से पारित कराने जा रही है वहा की राज्य सरकार ने कैबिनेट से इसे मंजूरी दे दिया है। झारखंड में भी झारखंड स्टेट बार कौंसिल की भावनाओं का सम्मान कर राज्य सरकार को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करना चाहिए।

    श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और राज्य के वित्त मंत्री श्री रामेश्वर उरांव से विधान सभा के सत्र में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को भी स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीटीएम सुजीत कुमार ने किया क्षेत्र भ्रमण, खेतों की वस्तुस्थिति से हुए अवगत
    Next Article काले ने किया चेरिटबल एंड मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का उद्घाटन

    Related Posts

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    November 22, 2026

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    November 22, 2026

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    NBajee overview and options

    CK4444 app account verification guide for Bangladeshi players

    JW8 Bangladesh payment methods guide

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    मां की अंतिम विदाई: सत्ता के शिखर पर बैठा बेटा भी आखिर मां के सामने सिर्फ बेटा ही होता है!

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.