83संदिग्ध लोगों की हुई कोरोना जांच
विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पीएचसी तथा प्रखंड क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में रविवार को कुल 83 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से किया गया जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आये। उक्त जानकारी पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने दी है।

