Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तालिबान ने भारत के साथ आयात-निर्यात पर लगाई रोक; बढ़ सकते हैं ड्राई फ्रूट्स के दाम
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    तालिबान ने भारत के साथ आयात-निर्यात पर लगाई रोक; बढ़ सकते हैं ड्राई फ्रूट्स के दाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. तालिबान के आते ही व्यापार स्तर पर अफगानिस्तान के साथ भारत के रिश्ते खराब होने के संकेत मिलने लगे हैं. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के महानिदेशक डॉक्टर अजय सहाय ने जानकारी दी है कि तालिबान ने पाकिस्तान के ट्रांजिट रूट के जरिए कार्गो के आवागमन पर रोक लगा दी है, जिससे देश में आयात रुक गया है. तालिबान ने बीते रविवार को काबुल पर नियंत्रण के बाद भारत के साथ सभी आयात और निर्यात रोक दिए हैं.सहाय ने कहा, ‘हम अफगानिस्तान के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. वहां से आयात होने वाली सामग्री पाकिस्तान के ट्रांजिट रूट से आती थी. अब, तालिबान ने पाकिस्तान जाने वाले कार्गो पर रोक लगा दी है, ऐसे में वर्चुअल इम्पोर्ट रुक गए हैं.’ भारत के अफगानिस्तान के साथ संबंध और खासकर व्यापार और निवेश में काफी अच्छे रहे हैं.उन्होंने जानकारी दी, ‘हम अफगानिस्तान के बड़े साझेदारों में से एक हैं और 2021 में अफगानिस्तान को 835 मिलियन डॉलर का निर्यात किया है. हमने करीब 510 मिलियन डॉलर का सामान आयात किया है. कारोबार के अलावा अफगानिस्तान में हमारा काफी बड़ा निवेश है. हमने अफगानिस्तान में करीब 3 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और वहां करीब 400 परियोजनाएं हैं, जिनमें से कुछ चल रही हैं.’उन्होंने कहा, ‘आयात काफी हद तक ड्राई फ्रूट्स पर निर्भर हैं. हम उनसे थोड़ी गोंद और प्याज भी आयात करते हैं.’ FIEO ने इस बात पर चिंता जताई है कि अफगानिस्तान में पैदा हुई स्थिति के बीच आने वाले कुछ समय में ड्राई फ्रूट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं. भारत करीब 85 फीसदी ड्राई फ्रूट्स अफगानिस्तान से आयात करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में नवपल्लव साहित्यिक संस्था की सावन मिलन समारोह संपन्न
    Next Article शायर मुनव्वर राना बोले: तालिबान ने अपना मुल्क आजाद करा लिया

    Related Posts

    राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न

    June 2, 2025

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष वसंत गोस्वामी से की मुलाकात

    June 2, 2025

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष वसंत गोस्वामी से की मुलाकात

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    माता-पिता और संतान के संबंधों की संस्कृति को जीवंतता दें

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक चुप्पी से पारदर्शिता पर सवाल

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.