Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, लगातार छटवें दिन सामने आये 40 हजार से ज्यादा केस
    Breaking News Headlines

    देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, लगातार छटवें दिन सामने आये 40 हजार से ज्यादा केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देशभर में कोरोना संकट अभी भी बरकरार है. पिछले लगातार छह दिनों से 40 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 40,134 नए कोरोना केस आए और 422 संक्रमितों की जान चली गई है. केरल में सबसे ज्यादा 20,728 नए मामले सामने आए. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 36,946 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2766 एक्टिव केस बढ़ गए.केरल में कोविड मामलों की संख्या में कोई राहत नहीं मिली है. यहां छठे दिन भी 20 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं. केरल में कोविड के 20,728 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,11,489 हो गई. वहीं 56 और मरीजों की मौत के बाद के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,837 हो गई. आज लगातार छठा ऐसा दिन है, जब प्रदेश में कोविड के 20,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. राज्य में 27 जुलाई से अब तक संक्रमण के 1,28,373 मामले सामने आए हैं.
    महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल तीन करोड़ 16 लाख 95 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 24 हजार 773 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 8 लाख 57 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 13 हजार 718 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 1 अगस्त तक देशभर में 47 करोड़ 22 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अब तक 46 करोड़ 96 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 14 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.
    देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.30 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बनायी जगह
    Next Article टैंकर हमले के लिए ईरान को अपने तरीके से जवाब देगा इजरायल: पीएम नफ्ताली बेनेट

    Related Posts

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.