Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर अभिनेत्री को रात गुजारने का ऑफर, डायरेक्टर्स की हुई धुलाई
    Breaking News Headlines

    फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर अभिनेत्री को रात गुजारने का ऑफर, डायरेक्टर्स की हुई धुलाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. फिल्मों में काम दिलाने के लिए अभिनेत्री से रात गुजारने की मांग करने वाले कास्टिंग डायरेक्टर्स की जमकर धुलाई की गई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना मुंबई से सटे ठाणे के घोडबंदर इलाके की है. राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जाल बिछाकर इन कास्टिंग काउच से जुड़े डायरेक्टर्स को ठाणे के एक फॉर्म हाउस में पकड़ा और इनकी पिटाई कर दी. इस घटना की जानकारी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सिने विंग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने दी. इन आरोपियों में से एक शिवसेना के सिने विंग का कार्यकर्ता है.एक मराठी अभिनेत्री ने मनसे सिने विंग के उपाध्यक्ष पद्मनाभ राणे को फोन कर इसकी जानकारी दी थी. अभिनेत्री द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक, उन्हें एक फिल्म में काम देने का वादा किया गया था. लेकिन काम के एवज में अभिनेत्री से कहा गया कि ‘कल फिल्म के निर्माता लखनऊ से मुंबई आने वाले हैं. उन्हें खुश करना पड़ेगा. कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा.’ फिर अभिनेत्री से कहा गया कि ऐसा करने पर ही रोल ऑफर होगा.
    अभिनेत्री ने मनसे के सिने विंग के उपाध्यक्ष को इस बारे में बताया. मनसे पदाधिकारियों ने ट्रैप कर के इन चार कास्टिंग डायरेक्टरों को ठाणे के घोडबंदर रोड स्थिति एक फॉर्म हाउस में धर दबोचा. इसके लिए अभिनेत्री को प्लानिंग के साथ पहले फॉर्म हाउस में भेजा गया. इसके बाद वहां मनसे कार्यकर्ता पहुंच गए. मनसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन चारों की जमकर कुटाई की. इन चारों के पास एक कट्टा भी मिला. चारों की पिटाई के बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. इन चारों के नाम हैं- गिरेिजेश यादव, बिरालाल यादव, राहुल यादव और कंचन यादव.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात लाख के इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी को किया गिरफ्तार
    Next Article जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.