Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात लाख के इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात लाख के इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने दिल्ली का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. गैंगस्टर काला जठेड़ी पर सात लाख का इनाम है. काला जठेड़ी पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं. काला जठेड़ी के गैंग में कमसे कम 100 शूटर हैं. हाल ही में काला जठेड़ी पहलवान सुशील कुमार के साथ कनेक्शन को लेकर सुर्खियों में आया था.

    संदीप काला उर्फ काला जठेड़ी सोनीपत का रहने वाला है. पुलिस को पहले शक था कि काला विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है, लेकिन वो हरियाणा में छिपा हुआ था. पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में उसके भांजे सोनू महाल की सुशील पहलवान ने पिटाई की थी. उसके बाद काला ने सुशील को मारने की धमकी दी थी. हालांकि सुशील और काला पहले दोस्त थे. सुशील पहलवान काला के भाई की शादी में भी गया था. शक है कि काला जठेड़ी का साथी वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा थाईलेंड में बैठा है. जबकि उसका दूसरा साथी गैंगस्टर गोल्डी बरार कनाडा में बैठकर गैंग चला रहा है.

    पिछले 10 महीने में काला जठेड़ी गैंग ने दिल्ली,हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 25 हत्याओं को अंजाम दिया. काला जठेड़ी पर दिल्ली पुलिस ने मकोका भी लगाया हुआ है. काला जठेड़ी गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का भी खास है और ये दोनों मिलकर 100 से ज्यादा बदमाशों का गैंग चला रहे हैं.

    इसी साल 25 मार्च को इनके गैंग ने गैंगस्टर कुलदीप फज्जा को जीटीबी अस्पताल से पुलिस हिरासत से भगाया. हालांकि बाद में पुलिस ने उसे मार गिराया. काला जठेड़ी फरवरी 2020 में फरीदाबाद से पुलिस कस्टडी से भाग गया था. पुलिस को नितीश कुमार नाम के बदमाश ने बताया था कि काला जठेड़ी हरियाणा में छिपा हुआ है. उसने दूसरे गैंग के लोगों और पुलिस को भटकाने के लिए ये बात फैलाई कि वो विदेश में है. स्पेशल सेल ने इससे पहले काला जठेड़ी गैंग के अंकित, रवि जागसी, राजन जाट, सुमित बिचपडी, अमित और सुधीर मान को गिरफ्तार किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघातक होने से पहले करें कोरोना को कंट्रोल, वरना डेल्टा वेरिएंट मचाएगा तबाही: WHO ने चेताया
    Next Article फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर अभिनेत्री को रात गुजारने का ऑफर, डायरेक्टर्स की हुई धुलाई

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.