Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका: घर में कुएं खोदते हुए मिला नीलम, कीमत करीब 10 करोड़ डॉलर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    श्रीलंका: घर में कुएं खोदते हुए मिला नीलम, कीमत करीब 10 करोड़ डॉलर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलंबो. श्रीलंका की अथॉरिटीज ने दावा किया है कि उनके यहां एक घर के पिछवाड़े एक कुएं की खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा नीलम का बेशकीमती पत्‍थर मिला है. बेशकीमती पत्‍थरों का व्‍यापार करने वाले एक कारोबारी ने बताया कि यह बेशकीमती नीलम का पत्‍थर एक व्‍यक्ति को उसके घर के पीछे कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिला है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस नीलम के पत्‍थर की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ डॉलर है.विशेषज्ञों ने इस नीलम के पत्‍थर को सेरेंडिपिटी सैफायर नाम दिया है. यह करीब 510 किलो वजनी है और 25 लाख कैरेट का है. इस नीलम पत्‍थर के मालिक डॉ. गमागे ने बीबीसी को बताया है कि जो व्‍यक्ति उनके यहां कुआं खोद रहा था, उसने खुदाई के दौरान उन्‍हें जमीन के नीचे कुछ बेशकीमती पत्‍थर दबे होने की जानकारी दी थी. बाद में वे लोग इस बड़े पत्‍थर को निकालने में सफल रहे.डॉ. गमागे ने सुरक्षा कारणों से अपना पूरा नाम और पता नहीं बताया है. डॉ. गमागे भी बेशकीमती पत्‍थरों के कारोबारी हैं. उन्‍होंने अपनी इस खोज के बारे में अथॉरिटीज को जानकारी दी है. उनका कहना है कि इस पत्‍थर को साफ करने और इससे गंदगी हटाने में एक साल का वक्‍त लगेगा. इसके बाद ही इसका विश्‍लेषण करके इसका पंजीकरण हो पाएगा.
    डॉ. गमागे ने बताया कि पत्‍थर की सफाई के दौरान उससे नीलम के कुछ टुकड़े अलग होकर गिरे थे. इस दौरान उनका विश्‍लेषण किया गया तो पता चला कि वो बेहद उच्‍च श्रेणी के बेशकीमती पत्‍थर हैं. यह पत्‍थर रत्‍नापुरा शहर में पाया गया है. यह शहर श्रीलंका का जेम‍ सिटी कहलाती है. यहां पहले भी काफी बहुमूल्‍य पत्‍थर पाए जा चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरल में चर्च का ऐलान- 5 से अधिक बच्चों वाले ईसाई परिवार को देंगे आर्थिक सहायता
    Next Article सऊदी अरब: रेड लिस्ट में शामिल देशों की यात्रा करने पर नागरिकों पर लगेगा तीन साल का ट्रैवल बैन

    Related Posts

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.