Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल में चर्च का ऐलान- 5 से अधिक बच्चों वाले ईसाई परिवार को देंगे आर्थिक सहायता
    Breaking News

    केरल में चर्च का ऐलान- 5 से अधिक बच्चों वाले ईसाई परिवार को देंगे आर्थिक सहायता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों के बीच केरल में एक कैथोलिक गिरजाघर ने पांच या अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है. केरल के कोट्टायम जिले के पाला में कैथोलिक चर्च ने ऐलान किया है कि पांच या अधिक बच्चों वाले परिवारों आर्थिक मदद मिलेगी. यह कहते हुए कि ‘बच्चे भगवान की ओर से एक उपहार हैं’, चर्च के पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारंगट द्वारा जारी पत्र में चार से अधिक बच्चों वाले परिवारों को वित्तीय और शैक्षिक सहायता सहित कई कल्याणकारी योजनाओं की सूची है.गिरजाघर के इस कदम को राज्य में समुदाय की संख्या को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर देखा जा रहा है. सिरो-मालाबार गिरजाघर के पाला डायोसिस के फैमिली अपोस्टोलेट ने 2000 के बाद जिनकी शादी हुई और उनके पांच या अधिक बच्चे हैं, तो उन दंपति को 1,500 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है.
    फैमिली अपोस्टलेट का नेतृत्व करने वाले फादर कुट्टियानकल ने बताया, ‘यह घोषणा गिरजाघर के ‘ईयर ऑफ द फैमिली उत्सव के हिस्से के तौर पर की गई है. इसका मकसद खास तौर पर कोविड-19 काल के बाद बड़े परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराना है. हमें इस संबंध में जल्द ही आवेदन मिलने लगेंगे और संभवत: हम अगस्त से सहायता राशि देना भी शुरु कर देंगे. ‘इस योजना की घोषण सोमवार को बिशप जोसेफ कलारागंट ने एक ऑनलाइन बैठक में की. हालांकि इस कदम को 2019 में चांगानाचेरी आर्चडायोसिस द्वारा केरल में ईसाइयों की जनसंख्या घटने संबंधी जानकारी को लेकर लिखे गए पत्र से जोड़कर पूछे गए सवाल पर फादर कुट्टियानकल ने कहा कि यह मुद्दा ‘वास्तविक है.

    उन्होंने कहा, ‘यह वास्तविकता है कि केरल में ईसाई समुदाय की जसंख्या नीचे गिर रही है. हमारा वृद्धि दर कम है. योजना के पीछे यह भी कदम हो सकता है लेकिन तत्कालीन वजह महामारी काल में जरूरतों को पूरा करने में बड़े परिवारों को आ रही दिक़्क़तों से उन्हें कुछ राहत प्रदान करना है. ‘
    आर्चबिशप मारजोसेफ पेरूमथोट्टम की ओर जारी पत्र में कहा गया था कि केरल के गठन के दौरान ईसाई राज्य का दूसरा सबसे बड़ा समुदाय था लेकिन अब राज्य की कुल आबादी का अब वे 18.38 फीसदी ही हैं. हाल के वर्षों में ईसाई समुदाय में जन्म दर घटकर 14 प्रतिशत रह गई. गिरजाघर ने कहा कि इसके द्वारा संचालित अस्पताल में चौथे बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को प्रसव शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिश्तवाड़ में बादल फटने से चार लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग लापता, एयरफोर्स से मांगी मदद
    Next Article श्रीलंका: घर में कुएं खोदते हुए मिला नीलम, कीमत करीब 10 करोड़ डॉलर

    Related Posts

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    August 10, 2026

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    August 10, 2026

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.