जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के कोल्हान प्रमण्डल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भवन निर्माण विभाग पूर्वी सिंहभूम के विषय पर संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से विभाग के सभी कार्यो पर रोक लगाने का कार्य करें। लोकतंत्र में भ्रष्टाचार में लिप्त विभाग, पदाधिकारी एवं संवेदक का जाँच एस आई टी से करा कर दोषियों को कडी से कडी सजा दिलवाए। झारखण्ड में किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार नही चलेगा। अब ज्यादा जरूरी है कि सरकार ने अलग अलग विभाग गठन कर झारखण्ड का विकास करने का जिम्मा सौंपा है न कि पर्सेंटेज का लुट मचाने का केन्द्र।
प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि विगत पाँच वर्षों से भवन निर्माण विभाग में जितने भी पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, एई, जेई सहित विभाग के बड बाबु चल अचल संपत्ति की जाँच ईडी के द्वारा कराया जाए। आय से अधिक मामलें का जाँच भी कराया। जाँच विभाग के सभी पदाधिकारी के परिजनों के बैंक खाता और संपत्ति का जाँच भी कराया जाए। झारखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए यह बहुत आवश्यक है।
इतना ही नही सभी संवेदकों का भी सम्पत्ति का जाँच भी कराई जाए। कही स्तरहीन व घटिया कार्य कर अकूत संपति जमा तो नही किया है। ये सब उच्च स्तरीय जाँच गठन कर ही भ्रष्टाचारियों को लगाम कशा जा सकता है।