Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महागठबंधन : बातचीत बेनतीजा, कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    महागठबंधन : बातचीत बेनतीजा, कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली : महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. सीट बंटवारे के पेच को सुलझाने के लिए राजद, रालोसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच दिल्ली में बातचीत का दौर सोमवार की देर रात तक जारी रहा. लेकिन, सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पायी. सहयोगी दलों ने संभावित सीटों की सूची कांग्रेस को सौंप दी है और अल्टीमेटम दिया है कि कांग्रेस मंगलवार तक इस पर अंतिम फैसला ले ले, अन्यथा सहयोगी दल कांग्रेस के लिए आठ सीटों को छोड़कर बाकी सीटों की घोषणा करने के लिए स्वतंत्र होंगे. सूत्रों का कहना है कि इस बाबत रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत हुई, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी और कांग्रेस के नेता लगातार बातचीत कर रहे हैं. तेजस्वी यादव को सोमवार को पटना आना था, लेकिन कांग्रेस से बातचीत को लेकर वह दिल्ली में ही बने रहे.
    सूत्रों कहना है कि उनके लौटने के बाद सहयोगी दल कांग्रेस के लिए आठ सीटें छोड़कर बाकी सीटों के बंटवारे की घोषणा कर सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि यदि कांग्रेस से बात नहीं बनी तो राजद 20, रालोसपा को 4-5, हम को तीन, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को तीन, शरद यादव की पार्टी को एक सीट दिये जाने पर लगभग सहमति बन गयी है. दूसरी ओर कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी है. हालांकि, कांग्रेस को आठ सीट देने पर अडिग राजद गठबंधन को बचाये रखने के लिए अपने कोटे से एक सीट और दे सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका 3 दिवसीय गंगा यात्रा पर निकलीं, कहा- चुनाव जनता के लिए चुनौती
    Next Article गिरिराज सिंह के बयान से मचा हंगामा, दिल्ली तलब

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.