Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कौन होगा गोवा का नया मुख्यमंत्री ,बैठक का दौर जारी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कौन होगा गोवा का नया मुख्यमंत्री ,बैठक का दौर जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: मनोहर पर्रिकर का निधन होने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम के चयन को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन सकी है. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने नितिन गडकरी और राष्ट्रीय संयुक्त संगठन सचिव बी एल संतोष को गोवा भेजा जिन्होंने बीजेपी विधायकों के साथ महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी व निर्दलीयों के साथ बैठक की. बैठक के बाद माना जा रहा था कि पार्टी रविवार रात को ही नए मुख्यमंत्री के नाम के चयन को लेकर फैसला ले सकती है लेकिन बैठक से बाहर आए नेताओं ने बताया कि कोई भी फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने बताया कि बैठक में उनसे उनके विचार साझा करने को कहा गया था.वहीं, बीजेपी विधायक और गोवा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने बताया कि एमजेपी नेता सुदीन धावलिकर ने खुद को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है. उन्होंने बताया, ‘कल कोई हल निकलेगा. सुदीन धावलिकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और उन्होंने इसकी मांग भी रखी है. लेकिन बीजेपी इस पर सहमत नहीं है.’ धावलिकर ने कहा कि सभी विधायकों से बैठक में उनके विचार पूछे गए थे. अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा, ‘एमजेपी जो भी फैसला लेगी, उस प्रस्ताव को कार्यकारी समिति को देंगे. बीजेपी नेताओं का कहना है कि अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा. इसके अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने बताया कि बीजेपी ने उनसे उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया है. उन्होंने कहा, ‘हम फैसला लेने की प्रक्रिया में हैं. अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. हमने अपने विकल्प बता दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली के दौरान आंखों और कानों को रंगों से ऐसे बचाएं
    Next Article प्रियंका का कांग्रेस नेताओं को आदेश, जीत सुनिश्चित करने एकजुट होकर करें काम

    Related Posts

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    September 24, 2026

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    September 24, 2026

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.