Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होली के दौरान आंखों और कानों को रंगों से ऐसे बचाएं
    संवाद विशेष

    होली के दौरान आंखों और कानों को रंगों से ऐसे बचाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    होली खुशियों का त्यौहार है तो फिर क्यों न इस हंसी-खुशी और मेल-जोल के साथ मनाया जाए? होली के त्यौहार पर जितनी ज़्यादा ज़रूरत बालों को और स्किन को बचाने की होती है उससे कहीं ज़्यादा ज़रूरत आंखों और कानों को बचाने की है. रंग से खुद को बचाने के लिए हम लाख जतन करते हैं. पुराने कपड़े पहनते हैं. स्किन पर लोशन या क्रीम लगाते हैं. सिर में तेल लगा लेते हैं, लेकिन कानों को भूल जाते हैं. माना कि कानों को साफ करना ज़रा मुश्किल काम है, लेकिन ज़रा सोचिए अगर कान में रंग चला गया तो क्या करेंगे? कानों को सुरक्षित रखने का तरीका है कि उनमें ऑइल डालें. ऑलिव या फिर सरसों का तेल हल्का गरम करके उसकी एक-दो बूंदें कानों में डाल लें और ऊपर से कॉटन लगा लें. होली के मौके पर कुछ सावधानियां बरतें तो यह त्यौहार और खुशनुमा हो जाएगा.

    1- अगर कोई रंग नहीं खेलना चाह रहा है तो रंग लगाने से पहले उसे बता दिया जाए कि उसे रंग लगाने की प्लानिंग है और वह तैयार हो जाए.

    2- होली खेलने के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस बिल्कुल भी न पहनें. ऐसा करने से रंग उनपर जम सकता है, जिससे बाद में आंखों में जलन और इरिटेशन हो सकती है.

    3- होली खेलने के दौरान अपने हाथ या कोई अन्य चीज आंखों से टच न करें. जितना हो सके आंखों को रंगों से बचाने की कोशिश करें.

    4- अगर किसी कारणवश रंग आंख में चला जाए तो आंखों को अच्छी तरह से धोएं. मलें नहीं. आंखें धोने के लिए ज़्यादा ठंडा या ज़्यादा गरम पानी का इस्तेमाल न करें. तब तक आंखों को साफ पानी से धोते रहें जब तक कि पूरा रंग न निकल जाए. इसके बाद भी अगर आंखों में किसी तरह की जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

    5- होली के दौरान सनग्लासेस पहन सकते हैं ताकि रंग आंखों में जाने से बच जाए.

    6. होली खेलते वक्त मुंह में भी रंग जाने का रिस्क ज़्यादा होता है. अगर ऐसा हो तो सबसे पहले खूब कुल्ला करें और जो भी रंग अंदर गया है थूक दें. बिना हाथ धोए कुछ भी न खाएं. ढेर सारा पानी पिएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-पाक तनाव बरकरार, उत्तरी अरब सागर में लड़ाकू विमान तैनात
    Next Article कौन होगा गोवा का नया मुख्यमंत्री ,बैठक का दौर जारी

    Related Posts

    संपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब

    April 21, 2026

    संपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब

    April 20, 2026

    “इंस्टेंट न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड” का भव्य विमोचन, निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प दोहराया

    April 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.