Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएमओ ने 8 जुलाई तक की सारी मीटिंग टाली, दो दिन के अंदर हो सकता है कैबिनेट विस्तार
    Breaking News

    पीएमओ ने 8 जुलाई तक की सारी मीटिंग टाली, दो दिन के अंदर हो सकता है कैबिनेट विस्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि अगले 24-48 घंटों में कैबिनेट में बदलाव हो सकता है. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ने 8 जुलाई तक की पहले से निर्धारित सभी बैठकें टाल दी हैं. साथ ही मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले संभावित मंत्रियों को दिल्ली आमंत्रित किया गया है. खबर थी कि मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की बैठक होनी थी.मीडिया रिपोर्ट्स के दौरान आज पीएम मोदी के आवास पर होने वाली बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होने वाले थे. इससे पहले भी पीएम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मिल चुके हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष स्तर पर इसकी कोशिश जारी है. इस कैबिनेट विस्तार में करीब 17 से 22 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं. इस विस्तार में कई मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार भी लिए जा सकते हैं. वहीं कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. इस मंत्रिमंडल विस्तार में चुनावी राज्यों का खास ख्याल रखा जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article वायुसेना के लिए 10 एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदेगा रक्षा मंत्रालय, स्वदेशी कंपनियां ही बोली में हो सकेंगी शामिल

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.