Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वायुसेना के लिए 10 एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदेगा रक्षा मंत्रालय, स्वदेशी कंपनियां ही बोली में हो सकेंगी शामिल
    Breaking News Headlines

    वायुसेना के लिए 10 एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदेगा रक्षा मंत्रालय, स्वदेशी कंपनियां ही बोली में हो सकेंगी शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. जम्मू एयरबेस पर 27 जून को ड्रोन हमले के बाद रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए 10 काउंटर मानव रहित एयरक्राफ्ट सिस्टम (सीयूएएस) हासिल करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन (आरएफआई) जारी किया है.आरएफआई के अनुसार केवल भारतीय ओरिजनल उपकरण निर्माता ही इसमें भाग ले सकते हैं. इसमें सिस्टम की डिलीवरी के बारे में कहा गया है कि अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद जल्द से जल्द सीयूएएस की डिलीवरी शुरू की जाएगी और 12 महीने के भीतर पूरी सप्लाई देनी होगी.
    आरएफआई में यह भी बताया गया है कि ड्रोन में क्या-क्या खूबियां होनी चाहिए. इसके मुताबिक सीयूएएस मल्टी सेंसर, मल्टी किल सॉल्यूशन होना चाहिए. इसे ऑपरेटर के लिए एक समग्र एयर सिचुएशनल पिक्चर और यूजर के मापदंडों के आधार पर अलर्ट जनरेट करना चाहिए.सिस्टम में यूएवी का पता लगाने के लिए रडार ,रेडियो फ्रीक्वेंसी सेंसर (यूएवी फ्रीक्वेंसी का पता लगाने के लिए) और एक इलेक्ट्रो ऑप्टिकल और इंफ्रारेड सिस्टम विरोधी यूएवी का पता लगाने और ट्रेस करने के लिए होना चाहिए. इसमें सॉफ्ट किल ऑप्शन होना चाहिए, जिसमें ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट जैमर सिस्टम और आरएफ जैमर और हार्ड किल ऑप्शन (लेजर-डीईडब्ल्यू) शामिल हो सकते हैं.सिस्टम में वाहन से इंटीग्रल पावर सॉल्यूशन और रूफ टॉप या ओपन ग्राउंड पर माउंटिंग सहित सभी सब सिस्टम को डिसमाउंट करने का भी प्रावधान होना चाहिए. इच्छुक वेंडरों को जुलाई माह के भीतर ही बोली जमा करनी होगी. सभी स्तरों से मंजूरी के बाद एक कॉन्ट्रैक्ट नेगोशिएशन कमेटी न्यूनतम कॉस्ट बिडर(एल 1) तय करेगी और फिर कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा. गौरतलब है कि जम्मू एयरबेस पर ड्रोन हमले के बाद निगरानी सिस्टम को हाईटेक और मजबूत बनाया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएमओ ने 8 जुलाई तक की सारी मीटिंग टाली, दो दिन के अंदर हो सकता है कैबिनेट विस्तार
    Next Article देश में 111 दिनों बाद सबसे कम 34703 केस दर्ज, 97.17% हुआ रिकवरी रेट

    Related Posts

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.