Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए गौतम अडाणी, गंवा दिए 17 अरब डॉलर
    Breaking News Business

    दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए गौतम अडाणी, गंवा दिए 17 अरब डॉलर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनकी 6 प्रमुख कंपनियों में से 3 में लगातार गिरावट आ रही है. बुधवार को समूह की दूसरी कंपनियों को भी नुकसान उठाना पड़ा. इसका असर गौतम अडाणी की नेटवर्थ पर भी पड़ रहा है. ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक अडाणी की नेटवर्थ अब महज 59.7 अरब डॉलर रह गई है. पिछले 17 दिनों में उनकी नेटवर्थ में 17.3 अरब डॉलर यानी करीब 1,28,720 करोड़ की गिरावट आई है. जिसके चलते वे दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं.रिपोर्ट के अनुसार अडाणी अमीरों की लिस्ट में 19वें नंबर से 21वें नंबर पर खिसक गए हैं. अडाणी ग्रुप की सभी 6 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई. अडाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयरों में 0.09 फीसदी गिरावट, अडाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में 5 फीसदी, अडाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों में 5 फीसदी, अडाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में 1.10 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स (APSEZ) के शेयरों में 1.02 फीसदी और अडाणी पावर (Adani Power) के शेयरों में 2.74 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. बता दें कि गौतम अडाणी पिछले 3 दिनों में दुनिया के टॉप 20 अमीरों की सूची में 6 स्थान नीचे खिसक चुके हैं.
    गौतम अडाणी पिछले महीने महीने कामयाबी के शिखर पर थे. उनकी ज्यादातर सभी कंपनियों को तगड़ा मुनाफा हो रहा था. जिसके चलते उनकी नेटवर्थ 14 जून को 77 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी. उस वक्त् वह एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ने की स्थिति में आ गए थे. क्योंकि वे एशिया के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए थे. मगर इसके बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई. जिसके चलते उन्हें काफी नुकसान पहुंच रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम आदमी को झटका: दूध के बाद अब 25 रुपये महंगा हुआ LPG रसोई गैस सिलेंडर
    Next Article दरभंगा पार्सल ब्लास्ट: लश्कर से जुड़े दो सगे भाईयों ने रची थी साजिश

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.