Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश: डेढ़ महीने से लापता एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल बरामद
    Breaking News Headlines अपराध

    मध्य प्रदेश: डेढ़ महीने से लापता एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवास. मध्य प्रदेश के देवास जिले के नेमावर में पुलिस ने दो माह से लापता एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कांकाल एक खेत में 10 फुट गहरे गड्ढे से बरामद किये हैं. बीते मंगलवार को गड्ढा खोदकर शवों को निकाला गया. आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों की हत्या कर खेत में गड्ढा खोद कर दबा दिया गया था. इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. देवास जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. मामले में जांच जारी है.देवास जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मंगलवार को बताया कि 13 मई को नेमावर बस स्टैंड के पीछे रहने वाले मोहन लाल कास्ते की पत्नी ममता बाई कास्ते (45), बेटी रूपाली (21), दिव्या (14) और रवि ओसवाल की बेटी पूजा (15) एवं बेटा पवन (14) लापता हो गए थे. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कर परिवार की तलाश सरगर्मी से कर रही थी. शर्मा ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की नेमावर निवासी हुकुम सिंह चौहान के आत्माराम बाबा मेला मार्ग पर स्थित खेत में काम कर रहे व्यक्ति को इस संबंध में कुछ जानकारी है. पुलिस उसे थाने लाई और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने खेत मालिक के पोते सुरेन्द्र सिंह चौहान और उसके छोटे भाई भुरू के बारे में जानकारी दी.पुलिस दोनों भाइयों को थाने लाई और कड़ाई से पूछताछ की तो वे टूट गए. इन दोनों भाइयों ने पूछताछ में बताया कि पांचों को मारकर उनकी लाश खुद के खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया है. एसपी शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी एवं नगर परिषद के सफाई कर्मियों की मदद से गड्ढे की मिट्टी निकाल कर पांचों के कंकाल बाहर निकाले. सभी कंकाल फॉरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेज दिए गये हैं. पुलिस मामले में जांच कर रही है. हत्याकांड में अन्य आरोपियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबुजुर्ग से मारपीटः सपा नेता उम्मेद पहलवान की मुश्किल और बढ़ी, लगा रासुका
    Next Article रविशंकर प्रसाद और थरूर का अकाउंट लॉक करने पर संसदीय समिति ने Twitter से मांगा जवाब

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.