Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनएसयूआई के निष्काषित कार्यकर्ताओं को भाजपा ने दिया पार्टी में शामिल होने का न्योता, कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    एनएसयूआई के निष्काषित कार्यकर्ताओं को भाजपा ने दिया पार्टी में शामिल होने का न्योता, कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनएसयूआई के निष्काषित कार्यकर्ताओं को भाजपा ने दिया पार्टी में शामिल होने का न्योता, कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप

    ■ राष्ट्र निर्माण में साथ आने वाले साथियों का भाजपा में स्वागत: गूँजन यादव

    जमशेदपुर। कांग्रेस की छात्र ईकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिकारिक ग्रुप में जय श्री राम बोलने पर सात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निष्कासन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। भाजपा ने इस मुद्दे पर निष्काषित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पुरजोर समर्थन करते हुए उन्हें भाजपा में आने का न्योता दिया है। मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केवल तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस ने जय श्री राम कहने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी निष्काषित छात्रों को भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में साथ आने वाले सभी सनातनी मित्रों का भाजपा स्वागत करेगी। ऐसे में छात्र कमल अग्रवाल समेत अन्य युवा साथी भाजपा में शामिल होकर खुले मन के साथ सनातनी विचारधारा को मजबूत कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कांग्रेस पर वोट बैंक पॉलिटक्स करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने समय- समय पर प्रभु श्रीराम का अपमान कर करोड़ों देशवासियों की आस्था पर चोट किया है। सैकड़ों वर्षों से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में कांग्रेस ने रोड़े अटकाए। यहां तक कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अस्तित्व को ही काल्पनिक बता दिया। कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में अंधी हो चुकी कांग्रेस पार्टी हिन्दू भावनाओं को आहत करने को अपनी उपलब्धि मानती है, परंतु सच तो यह है कि ऐसी मानसिकता ही उसके पतन का सबसे बड़ा कारण बनेगा।

    राम के देश मे राम का नाम लेना गुनाह, कांग्रेस कर रही धार्मिक स्वतंत्रता का हनन: प्रेम झा

     

    भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कांग्रेस द्वारा एनएसयूआई के सात सदस्यों पर की गई कार्रवाई को धार्मिक स्वतंत्रता का हनन बताया। अधिकार के तहत कोई किसी व्यक्ति अपने धर्म के प्रति श्रद्धा और विश्वासों को स्वतंत्रतापूर्वक प्रकट कर सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू विरोधियों को प्रभु श्रीराम का नाम सुनते ही धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ते दिख जाती है। कांग्रेस पार्टी ने भगवान श्रीराम को अपमानित करने और उनके मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाने की साजिशें लगातार की है। ताकि एक खास संप्रदाय को खुशकर उनका वोट हासिल कर सके। वे प्रभु श्रीराम से कितना नफरत करते हैं, उसका एक और सबूत शहर में देखने को मिला है। उन्होंने पूछा है कि क्या राम के देश मे प्रभु श्रीराम का नाम लेना गुनाह है क्या?

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले गरीबों को वेंडिंग जोन बनाकर रोजगार का अवसर दिया जाए तब जाकर इन्हें उजाडा जाए, अन्यथा होगा पुरजोर विरोध :विकास सिंह
    Next Article डॉ अजय कुमार ने स्वर्गीय बगुन सुमराई की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों में खाद्य सामग्री एवं मास्क वितरित,और टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया 

    Related Posts

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.