Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 1 जुलाई से अधिक TDS/TCS वसूली वाले व्यक्ति की पहचान के लिए नई व्यवस्था तैयार : आयकर विभाग
    Breaking News Headlines

    1 जुलाई से अधिक TDS/TCS वसूली वाले व्यक्ति की पहचान के लिए नई व्यवस्था तैयार : आयकर विभाग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: आयकर विभाग ने सोमवार को कहा कि उसने टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) काटने और टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) संग्रह करने वालों के लिए उन व्यक्तियों की पहचान करने में मदद की एक नई व्यवस्था विकसित की है, जिन पर 1 जुलाई से ऊंची दर से कर वसूला जाएगा। वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में यह प्रावधान किया गया है कि पिछले दो वित्त वर्षों में आयकर रिटर्न नहीं भरने वाले उन लोगों के मामले में स्रोत पर कर कटौती और स्रोत पर कर संग्रह अधिक दर से होगा, जिन पर दो वर्षों में प्रत्येक में 50,000 रुपए या उससे अधिक कर कटौती बनती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को परिपत्र जारी कर रिटर्न नहीं भरने वाले ऐसे लोगों के मामले में उच्च दर से कर कटौती/संग्रह को लेकर धारा 206एबी अैर 206सीसीए के क्रियान्वयन को लेकर परिपत्र जारी किया। आयकर विभाग ने ट्विट पर लिखा है कि धारा 206एबी और 206सीसीए के लिये अनुपालन जांच को लेकर नई व्यवस्था जारी की गई है। इससे स्रोत पर कर काटने वाले तथा टीसीएस संग्रहकर्ता के लिए अनुपालन बोझ कम होगा। सीबीडीटी ने कहा कि चूंकि टीडीएस काटने वाले या टीसीएस संग्रहकर्ता को व्यक्ति की पहचान को लेकर इस पर उचित ध्यान और कार्य करने की आवश्यकता होगी, अत: इससे उन पर अतिरिक्त अनुपालन बोझ पड़ सकता है। बोर्ड ने कहा कि नई व्यवस्था (धारा 206एबी और 206सीसीए के लिए अनुपालन जांच) उन पर इस अनुपालन बोझ को कम करेगा। नई व्यवस्था के तहत टीडीएस अथवा टीसीएस संग्रहकर्ता को उस भुगतानकर्ता अथवा टीसीएस देनदार का पैन प्रक्रिया में डालना है जिससे यह पता चल जाएगा कि वह ‘विशिष्ट व्यक्ति’ है अथवा नहीं।
    आयकर विभाग ने 2021- 22 की शुरुआत में ‘विशिष्ट व्यक्तियों’ की सूची तैयार कर ली है। यह सूची तैयार करते समय 2018-19 और 2019-20 को पिछले दो संबंधित वर्षों पर गौर किया गया है। इस सूची में उन करदाताओं के नाम हैं जिन्होंने आकलन वर्ष 2019-20 और 2020- 21 के लिए रिटर्न दाखिल नहीं की है और इन दोनों वर्ष में प्रत्येक में उनका कुल टीडीएस और टीसीएस 50,000 रुपए अथवा इससे अधिक रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के मुरादाबाद में अवैध शराब से निकली जहरीली गैस, 4 की मौत
    Next Article दुनिया को 5.5 करोड़ कोरोना वैक्सीन देगा अमेरिका, भारत को मिलेंगे इतने टीके

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.