Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंदौर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में चूहों ने शव को जगह-जगह काट खाया
    Breaking News Headlines

    इंदौर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में चूहों ने शव को जगह-जगह काट खाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला अस्पताल के मुर्दाघर में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां चूहों ने 41 वर्षीय एक व्यक्ति के शव के अलग-अलग अंगों को कुतर दिया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को शव की सुपुर्दगी के वक्त परिजनों ने इसका खुलासा किया. अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर जहर खाने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए कृष्णकांत पांचाल की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मृतक धार जिले का रहने वाला था.मृतक के भतीजे राहुल पांचाल ने बताया कि मेरे चाचा कृष्णकांत पांचाल का शव पोस्टमॉर्टम के लिए शुक्रवार शाम जिला अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया था. लेकिन हमने देखा कि मुर्दाघर में शव सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर तक नहीं है. उन्होंने बताया कि मुर्दाघर के कर्मचारियों ने हमें भरोसा दिलाया था कि रात में शव को कोई नुकसान नहीं होगा. लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद जब हमने शनिवार को शव देखा तो इसके चेहरे, हथेली, अंगूठे और अंगुलियों पर चूहों के कुतरने के ताजा जख्म मिले.
    वहीं, अस्पताल के मुर्दाघर में शव की दुर्गति के बारे में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ. संतोष वर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले एक डॉक्टर से मेरी बात हुई है. उनका कहना है कि केवल शव के गाल पर चूहों के कुतरने के निशान मिले हैं. उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के मुर्दाघर में चूहों और अन्य जीव-जंतुओं की रोकथाम के लिए एक निजी एजेंसी के जरिये दवाओं का नियमित छिड़काव कराया जाता है. सिविल सर्जन ने कहा, शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने के मामले में हम इस एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में अकेले चुनाव लडऩे वालों को जनता चप्पल मारेगी, उद्धव ठाकरे के इस बयान पर मचा बवाल
    Next Article सीएम उद्धव ठाकरे को शिवसेना विधायक ने लिखी चिट्टी, कहा फिर से आयें पीएम मोदी के साथ

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.