Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के तीन जिलों में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट, विशेषज्ञों ने दी तीसरी लहर की चेतावनी
    Breaking News

    महाराष्ट्र के तीन जिलों में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट, विशेषज्ञों ने दी तीसरी लहर की चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर लगभग थम सी गई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट दिखे हैं. इसे डेल्टा प्लस का नाम दिया गया है. बता दें कि कोरोना का ये नया रूप डेल्टा वेरिएंट में ही म्यूटेशन के बाद दिखा है. इस नए वेरिएंट के सैंपल फिलहाल महाराष्ट्र के तीन क्षेत्र- रत्नागीरी, नवी मुंबई और पालघर से मिले. फिलहाल इसे वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की कैटेगरी में रखा गया है, यानी इसमें ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि किस तरह से ये अपना रूप बदल रहा है. राहत की बात ये है कि फिलहाल इसे ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ में नहीं रखा गया है, यानी तुरंत चिंता की बात नहीं है.अगर भारत में कोरोना की तीसरी लहर आती है तो फिर इसके लिए डेल्टा प्लस वेरिएंट ही ज़िम्मेदार होगा. साथ ही ये भी दावा किया गया है कि इस वेरिएंट से एक्टिव केस 8 से 10 लाख तक जा सकते हैं, जिसमें से 10 प्रतिशत संख्या बच्चों की हो सकती है. कहा जा रहा है कि कोरोना का ये नया वेरिएंट इम्यून सिस्टम को भी चकमा दे सकता है.
    बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं. लेकिन ध्यान देने की बात ये है कि कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा और सांगली सहित पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट भी काफी ज्यादा है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) के निदेशक डॉ टी पी लहाने ने कहा, ‘हमें नवी मुंबई, पालघर और रत्नागिरी में डेल्टा-प्लस मिला है. उसके बाद, हमने और सैंपल भेजे हैं. लेकिन अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है.

    डेल्टा प्लस के 7 में से कम से कम 5 वेरिएंट रत्नागिरी से मिले हैं. यहां 10 जून तक पॉजिटिविटी रेट 13.7 फीसदी थी. जबकि इस दौरान महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 5.7% थी. यहां एक्टिव मरीज़ों की संख्या 6553 है. रत्नागिरी के सिविल सर्जन संघमित्रा गवाडे के मुताबिक यहां लगातार कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं. साथ ही गांवों को भी सील किया जा रहा है. बता दें कि डेल्टा प्सल का पहला मामला मध्य प्रदेश में मिला था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईओए की मदद के लिए आगे आई बीसीसीआई, टोक्यो ओलिंपिक में खिलाडिय़ों के लिए खोला खजाना
    Next Article विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: भारत की पहली पारी 217 रन पर सिमटी, जेमिसन का पंच

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.