Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से बड़ी राहत: वैक्सीन लगवा चुके लोगों में अस्पताल में भर्ती होने की संभवाना 80% हुई कम
    Breaking News

    कोरोना से बड़ी राहत: वैक्सीन लगवा चुके लोगों में अस्पताल में भर्ती होने की संभवाना 80% हुई कम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में कोरोना का कहर अब कम हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 3 मई से रिकवरी रेट में तेजी देखी जा रही है, जो अब 96 प्रतिशत है.उन्होंने कहा कि हम एक्टिव केसों में भी गिरावट देख रहे हैं. 11 जून से 17 जून के बीच 513 जिलों में कुल पॉजिटिव केस 5 प्रतिशत से भी कम थे. देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लव अग्रवाल ने कहा, पिछले 24 घंटे में देश में 62,480 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 11 दिनों से एक लाख से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. कोरोना मामलों के पीक में 85 प्रतिशत की कमी देखी गई है.
    वहीं, नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया कि अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना वैक्सीन लगवा चुके व्यक्तियों में अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 75-80 फीसदी कम होती है. ऐसे व्यक्तियों को ऑक्सीजन सपोर्ट की संभावना लगभग 8 फीसदी है और टीकाकरण वाले व्यक्तियों में आईसीयू में प्रवेश का जोखिम केवल 6 फीसदी है.डॉक्टर वीके पॉल कहा, ‘ग्रामीण क्षेत्रों में 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों में सेरोपोसिटिविटी दर 56 फीसद और 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों में 63 फीसद है. जानकारी से पता चलता है कि बच्चे संक्रमित थे लेकिन यह बहुत हल्का था. बच्चों में संक्रमण के केवल अलग-अलग मामले हो सकते हैं.

    डब्ल्यूएचओ और एम्स ने किया सर्वेक्षण

    उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ और एम्स के सर्वेक्षण से पता चलता है कि 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों में सेरोपोसिटिविटी लगभग बराबर है. 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों में, 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों में सेरोपोसिटिविटी दर 67 फीसदी और 59 फीसदी है. शहरी क्षेत्रों में, यह 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों में 78 फीसदी और 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों में 79 फीसदी है.

    क्या कोरोना की तीसरी लहर का होगा बच्चों पर असर?

    कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा कोरोना प्रभावित होने के सवाल पर लव अग्रवाल ने कहा कि यह सच नहीं हो सकता है कि तीसरी लहर में बच्चे अनुपातहीन रूप से प्रभावित होंगे क्योंकि सीरो सर्वे से पता चलता है कि सभी आयु समूहों में सेरोपोसिटिविटी लगभग समान थी. लेकिन सरकार तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने कहा- हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया
    Next Article पश्चिम बंगाल में दल-बदलने से पहले गंगाजल छिड़कर हुई 350 भाजपा कार्यकर्ताओं की टीएमसी में वापसी

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.