Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत वैश्विक शांति का पुजारी है, लेकिन आक्रामक कार्रवाइयों का करारा जवाब देने में सक्षम: राजनाथ सिंह
    Breaking News Headlines

    भारत वैश्विक शांति का पुजारी है, लेकिन आक्रामक कार्रवाइयों का करारा जवाब देने में सक्षम: राजनाथ सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किमीन. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में कहा कि भारत वैश्विक शांति का पुजारी है, लेकिन यह आक्रामक कार्रवाइयों का करारा जवाब देने में सक्षम है. उन्होंने यहां 12 सामरिक सड़कों को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं धैर्य में किसी भी तरह की गंभीर गड़बड़ी के घातक परिणाम होंगे.राजनाथ सिंह ने कहा कि सामरिक सड़कों से न केवल संपर्क को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास सुरक्षा बल तेजी से आवाजाही कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि पहाड़ी एवं दुर्गम इलाकों में चुनौतियों के बावजूद विश्व स्तरीय सड़कों के निर्माण में सीमा सड़क संगठन की क्षमता आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को दर्शाता है. रक्षा मंत्री ने बताया कि इन सामरिक सड़कों का निर्माण केंद्र सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का हिस्सा है.
    उन्होंने बताया कि यह उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा है जिसके तहत सरकार सीमाई क्षेत्रों के संपूर्ण विकास पर बहुत अधिक जोर दे रही है. सीमावर्ती राज्यों में बड़ी संख्या में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पुलों और सड़कों के कार्य को पूरा किया गया है.गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले साल खूनी झड़प की घटना ने भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव को काफी बढ़ा दिया है. इस घटना के बाद से लद्दाख में जहां भारतीय सेना ने अपनी स्थिति मजबूत की है, वहीं पूर्वोत्तर में भी सैन्य रूप से बेहतर स्थिति में है. सिक्किम और अरुणाचल के साथ लगी सीमा पर भारत ने अपनी स्थिति पहले मुकाबले अधिक मजबूत कर ली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार ट्विटर को नियंत्रित नहीं कर सकती तो अब उसे प्रभावहीन करने का प्रयास कर रही है: ममता बनर्जी
    Next Article पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भिड़े पेट्रोलियम मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.